Breaking News

जीवन में सफलता चाहिए तो अपना ले ये वास्तु टिप्स, बड़े काम की है…

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है | ज्योतिष में बताया गया है कि घर में मौजूद किसी भी प्रकार का वस्तु दोष जीवन में परेशानियों का कारण बनता है | यही वजह है कि जब भी लोग नया घर बनवाते है, तो सबसे पहले यही सुनिश्चित करते है कि उनके घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष ना हो | बताया जाता है कि वास्तु दोष होने से आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है, रिश्तो में तनाव पैदा हो जाता है | व्यक्ति रोगो से घिर जाता है, ऐसी कई परेशानियां व्यक्ति के जीवन को घेर लेती है | इसीलिए आप भी वास्तु का बेहद ध्यान रखे | आज हम आपको वास्तु की कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे है | जिन्हे आपको अपने जीवन में उतारने की जरूरत है |
1. घर में बैठक व्यवस्था इस प्रकार रखे की मुख उत्तर या पूर्व दिशा में रहे |
2. घर में कभी टुटा हुआ शीशा ना रखे |
3. रोजाना घर में नमक मिले पानी से पौछा लगाए |

4. घर का प्रवेश द्वार कमान वाला नहीं होना चाहिए |

5. प्रवेश द्वार पर यदि पर्दा लगा है, तो उस पर घुंघरू बांधना शुभ फल देता है |

6. घर के प्रवेश द्वार के अंदर और बाहर गणेश जी की तस्वीर या प्रतिमा लगाए |

7. घडी और धार्मिक वस्तुए कभी किसी को गिफ्ट ना करे, ना ये गिफ्ट के रूप में ले |

8. माथे पर रोजाना तिलक लगाने से शुभ फल प्राप्त होता है |

9. घर में डाइनिंग टेबल वृताकार नहीं होनी चाहिए |

10. सप्ताह में एक बार घर में हल्दी के पानी का छिड़काव करना चाहिए | इसके लिए एक गिलास पानी में चुटकी भर हल्दी डाल ले और पान या आम के पत्ते से घर में छिड़काव करे |

11. शुभ फल प्राप्ति के लिए घर की उत्तर दिशा में हनुमान जी की आशीर्वाद देती तस्वीर लगाए |

12. ड्राइंग रूम में आधा किलो फिटकरी रखे |

13. घर की दीवारों पर गहरा रंग ना करवाए | हमेशा हल्के रंग ही प्रयोग में लाये |