Breaking News

कोरोना संकट के बीच राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार

कोरोना संकट के बीच राजनीतिक से लेकर बॉलीवुड जगत को झटके लग रहे है। इन दिनों कई दिग्गज नेताओं ने दुनिया को अलविदा कहा है। वहीं, अब दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया। पिछले 6 महीने से अमर सिंह का सिंगापुर में इलाज चल रहा था। हाल ही में, उनका किडनी ट्रासप्लांट किया गया था लेकिन शनिवार शाम अचानक उनकी मौत की खबर ने सबको हैरान कर दिया। सिंगापुर में अमर सिंह माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती थे। यहां पर उनके साथ सिर्फ उनकी पत्नी है। जिंदगी के आखिरी दिनों में अमर सिंह बिल्कुल अकेले पड़ गए थे।

बता दें कि मार्च महीने में अमर सिंह का मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। लेकिन अमर सिंह ने एक वीडियो शेयर कर तमाम अफवाहों का खंडन किया था। इस वीडियो में अमर सिंह ने अपनी बीमारी का जिक्र किया और बताया कि वह किन परेशानियां का सामना कर रहे है। अमर सिंह ने वी़डियो में कहा था कि उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब है। वीडियो में अमर सिंह ने कहा कि सिंगापुर से मैं अमर सिंह बोल रहा हूंं काफी दिग्गतों का सामना कर रहा हूं और डरा हुआ हूं लेकिन अभी भी हिम्मत बाकि हूं। जोश बाकि है और होश भी बाकि है। हमारे कुछ शुभचिंतक और मित्रों ने ये अफवाह फैलाई है कि हम यमराज ने मुझे अपने पास बुला लिया है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है मेरा इलाज चल रहा है। वहीं, इस वीडियो में अमर सिंह ने अपनी बीमारी का भी जिक्र किया।

एक जमाने में अमर सिंह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता थे। अमर सिंह समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह के सबसे भरोसेमंद नेताओं में से एक थे। इसी वजह से पार्टी के हर फैसले में अमर सिंह का महत्वपूर्ण योगदान होता था लेकिन अमर सिंह ने अपनी राजनीतिक सफर में चढ़ाव और गिरना दोनों देखा है। अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी में अमर सिंह की बोलबाला कम होता है। जैसे ही अखिलेश यादव ने पार्टी की कमान अपने हाथ में ली। उसके बाद अमर सिंह को पार्टी से अलग होते गए।