Breaking News

केंद्र का बजट किसान और गरीब विरोधी,कृषि प्रधान देश भारतवर्ष के किसानों के लिए बजट में कुछ नहीं : भगत सिंह वर्मा

रिपोर्ट:- गौरव सिंघल, विशेष संवाददाता,दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल,उप्र:।।
सहारनपुर (दैनिक संवाद न्यूज)। ग्राम गंगदासपुर में आयोजित हुई एक बैठक में भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह ने कहा कि वर्ष 2023-24 का केंद्र का बजट एकदम किसान, गरीब व नौजवान विरोधी है। देश के अन्नदाता किसानों की उन्नति के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। बजट में किसानों की क्रय शक्ति बढ़ाने के लिए उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने पर फोकस होना चाहिए था और मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
भगत सिंह वर्मा ने कहा कि यह बजट देश के चंद पूंजीपतियों की सहमति से उनके लाभ के लिए बनाया गया है इस बजट में गरीब आदमी की घोर उपेक्षा की गई है और शिक्षित युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पूरा बजट खेती को फोकस करते हुए बनाना चाहिए था। आज भी देश की कृषि 5 करोड़ युवाओं को सीधे नौकरी दे सकती है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि बजट में सबसे अधिक प्रदेश और केंद्र को टैक्स देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों के लिए कुछ भी नहीं है। इस बजट से लगता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सफाया निश्चित है। बैठक की अध्यक्षता चौधरी पदम सिंह ने की और संचालन रविंद्र सिंह ने किया। बैठक में आकाश कुमार, जोगेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, पप्पन त्यागी, मास्टर सुरेश पाल प्रधान, अनुज यादव, अजब सिंह सैनी, अभिषेक चौधरी, गुरजीत सिंह, चौधरी बाबूराम, बबलू चौधरी, दीपक कुमार, जितेंद्र गिल आदि ने भाग लिया।