Breaking News

एक दिन की राहत के बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर के नए रेट

भारत में एक दिन के अंतराल के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में आज फिर बढ़ोतरी की गई हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज 19 पैसे बढ़ाये गए हैं। वहीं अब राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के दाम अब 95.56 हो गई है, जो अबतक सबसे अधिक है। वहीं, एक लीटर डीजल के दाम 86.47 है। इस वर्ष 4 मई के बाद अबतक 22वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए जिससे महंगा हो गया है।

100 रुपए पर पहुंचा पेट्रोल

भारत के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख सहित छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया है। वहीं मुंबई में एक लीटर पेट्रोल अब 101 रुपए में हैं।

मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की 100 रुपए के पार

भारत में राजस्थान पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज्यादा वैट लगाता है। उसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है। मुंबई ऐसा पहला महानगर है, जहां 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर चला गया था। मुंबई में अब पेट्रोल 101.71 रुपये और डीजल 93.77 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

चार मई के बाद महंगा हुआ पेट्रोल

इस वर्ष चार मई के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 22वीं बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान पेट्रोल की कीमत 5.15 रुपए और डीजल की कीमत 5.74 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के दामों के औसत के आधार पर प्रतिदिन घरेलू बाजार में कीमत तय करतीं हैं।