Breaking News

ऋषि कपूर के निधन से दुखी हुआ पाकिस्तान, अब जमकर वायरल हो रहा tweet

आज हम सबके अजीज बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता ऋषि कपूर हम सभी को हमेशा-हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ आई है। हर कोई उनके निधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा है। उनके द्वारा किए गए कामों को, फिल्मों के संवाद को, उनके स्नेह को आज लोग याद कर रहे हैं। उनके निधन की जानकारी सबसे पहले महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि इस खबर से वे पूरी तरह टूट चुके हैं। वहीं, उनके निधन पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर अपना दुख व्यक्त किया है।

वहीं, ऋषि कपूर की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि उनके निधन से न महज भारत में शोक की लहर है बल्कि पाकिस्तान में भी उनके निधन की खबर सुनकर लोग स्तब्ध हैं। लिहाजा अपने शोक की नुमाइश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। इस दौरान पाकिस्तान में कई लोगों ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख व्यक्त किया है, जिसमें सबसे पहला नाम आता है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन का। मावरा होकेने न इंस्टाग्राम पर नीतू कपूर के साथ खिंचवाई गई फोटों को शेयर करते हुए लिखा कि, ”’लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस करवाया…’ मैं जितनी बार आपसे मिली, मैंने आपकी दयालुता को, मजाकिया अंदाज उर्दू भाषा की ओर आपके आदर को और खाने के समय दोनों मुल्कों के बारे में किए विचार-विमर्श को याद रखा। भगवान आपको शांति दे ऋषि कपूर। आप हमेशा वो लीजेंड रहेंगे जो आप हैं. मैं आपको हमेशा प्यार के साथ याद रखूंगी।

वहीं पाकिस्तानी यूट्युब आर्टिस्ट शाहवीर जाफरी ने इरफान खान और ऋषि कपूर दोनों की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘यकीन नहीं हो रहा। मैं उलझन में हूं। एक ही साल में इतना कुछ बुरा कैसे हो सकता। अभी तो बस इस साल की शुरुआत ही हुई थी। भगवान आप दोनों को शांति दे।’ बता दें कि मावरा होकेन ऋषि कपूर से मिलने न्यॉयर्क भी गईं थी। वे भारत में आकर काम करना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म भी साइन कर ली थी। वकार यूनिस ने ट्वीट किया, विश्व सिनेमा के लिए दुखद हफ्ता. दुखी हूं। ऋषि कपूर के निधन से एक युग समाप्त हो गया लेकिन आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे. कपूर परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। इन सभी प्रतिक्रियाओं  से यह बात जाहिर होती है कि ऋषि कपूर न महज भारत बल्कि  पाकिस्तान में भी सभी के अजीज थे। उनके चाहने वालों की कमी थी, लिहाजा आज उनके निधन पर हर कोई स्तब्ध है। यकीनन उनके निधन से भारतीय सिनेमा जगत का एक अध्याय विराम ले चुका है।