Breaking News

इस 610 किलो के आदमी को कभी क्रेन से निकाला गया था घर से बाहर,अब पहचान पाना मुश्किल

दुनिया का सबसे वजनी जिंदा इंसान (heaviest person alive) साल 2013 के अगस्त महीने में खालिद बिन मोहसेन शैरी (Khalid bin Mohsen Shari) को घोषित किया गया था, और आज इस शख्स को पहचानना भी मुश्किल है। खालिद बिन मोहसेन शैरी का जन्म 28 फरवरी 1991 को साउदी अरब (Saudi Arab) में हुआ था। खालिद को दुनिया का दूसरा सबसे वजनी व्यक्ति घोषित किया गया था। खालिद से ज्यादा भारी शख्स जॉन ब्राउनर मिनोच (John Brower Minoch) थे। जिनकी तब तक मौत हो चुकी थी।

साल 2013 में खालिद का वजन 610 किलोग्राम था तब उनकी उम्र महज 22 साल थी। खालिद को दुनिया का दूसरा सबसे भारी शख्स के रूप में जाना गया था। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि खालिद बिन मोहसेन शैरी तब चल भी नहीं पाता था। खालिद को उसके घर से क्रेन (crane) के सहारे बाहर निकाला गया था। हालांकि इसके बाद उसकी जिंदगी बदल गई। इस शख्स के बारे में जानने के बाद साल 2013 में तत्कालीन सऊदी किंग अब्दुल्ला (Saudi King Abdullah) ने उसे रियाद आने का आदेश दिया, जिससे उसके वजन को कम करने के लिए सर्जरी करवाई जाए।

इसके बाद खालिद को अपने घर से बाहर निकालने के लिए अमेरिका (America) से एक क्रेन मंगवाया गया था। इस क्रेन से एयरलिफ्ट (airlift) करके उसे उसके घर से बाहर निकालकर रियाद लाया गया था। खालिद के वजन को कंट्रोल करने के लिए चिकित्सा उपचार और सर्जरी के अलावा संतुलित खान-पान का सहारा लिया गया। इसके बाद अगले 6 महीनों में खालिद ने अपना वजन आधा घटा लिया था।

6 महीने में ही उसका वजन 320 किलोग्राम कम हो गया था। ट्रीटमेंट (treatment) के लिए खालिद को रियाद के किंग फाहद मेडिकल सिटी लाया गया था। यहां खालिद का ट्रीटमेंट कुछ सालों तक चला। इलाज शुरू होने के तीन साल बाद 2016 में खालिद ने खुद का एक वीडियो शेयर (video share) किया था। इसमें वह जिमर फ्रेम के साथ चलते हुए दिखाई दिए थे।

साल 2018 के जनवरी महीने में खालिद के शरीर से अतिरिक्त त्वचा को हटाने के लिए एक आखिरी सर्जरी (last surgery) की गई। इसके बाद जब वह दुनिया के सामने आया तो लोग उसे देखकर हैरान रह गए। पांच साल के बाद खालिद का वजन 542 किलोग्राम कम हो गया था। अब उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि कभी इनका वजन 610 किलोग्राम था। आज खालिद सिर्फ 68 किलोग्राम के हैं।