Breaking News

इस शख्स से शादी करेगी एकता कपूर, जानें कौन हैं टीवी क्वीन का ‘मिस्ट्री मैन’

टीवी क्वीन एकता कपूर अपने काम के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों की कहानियां फैंस के बीच छा जाती है।

जिस वजह से फैंस भी एकता कपूर को काफी पसंद करते हैं लेकिन अब एकता कपूर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं।ektakapoor1-1591548940दरअसल एकता कपूर शादी करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक, एकता कपूर अपने करीबी दोस्त तनवीर बुकवाला से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ये कयास एकता और तनवीर की एक तस्वीर के बाद शुरू हुए है।

इंस्टाग्राम पर एकता कपूर ने एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में एकता के साथ तनवीर नजर आ रहे है लेकिन इस तस्वीर के सात एकता कपूर ने जो कैप्शन डाला। उसे देख लोग हैरान रह गए। इस कैप्शन की वजह से ही अब दावा किया जा रहा है कि एकता कपूर और तनवीर बुकवाला शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।ektakapoor-1608135133इस तस्वीर को शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन में लिखा, ‘हम बहुत जल्द वहां, मैं आप सभी को जल्द बताऊंगी।’ एकता कपूर का ये पोस्ट अब आग की तरह वायरल हो रहा है। फैंस इस बात को सोचने के लिए मजबूर हो गए है कि एकता ने अपना ड्रीम मैन ढूंढ लिया है।

खास बात ये है कि एकता कपूर के अलावा तनवीर ने भी कई तस्वीर शेयर की। जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रहे थे। इन तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने भी लिखा, इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने का वक्त आ गया है।’ekta kapoorतनवीर के इस पोस्ट के बाद दावा किया जा रहा है कि जल्द ही टीवी क्वीन एकता कपूर शादी करने वाली है और वे आने वाले समय में कभी भी अपने रिलेशन को पब्लिकली अनाउंस भी कर सकती है।