Breaking News

इमरान सरकार के इस निर्णय से नाराज हो गयी पॉर्न स्टार मिया खलीफा, सभी कंटेंट पोस्ट करने की दे दी धमकी

किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करके सुर्खियों में आईं पूर्व पॉर्न स्टार( Porn star) मिया खलीफा  (Mia Khalifa) पाकिस्तान सरकार से काफी नाराज हैं। उन्होंने पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को तानाशाह कहा है। मिया खलीफ की यह नाराजगी पाक सरकार के उस फैसले की वजह से है जिसके तहत उनके टिकटॉक अकाउंट (TikTok Account )पर प्रतिबंध लगाया गया है। पॉर्न स्टार का प्रतिबंध के बारे में कहना है कि पाकिस्तान ने इस संबंध में उन्हें कोई पूर्व सूचना या चेतावनी नहीं दी। उनके अकाउंट को अचानक ही बैन लगा दिया जो पूरी तरह गलत है। पाकिस्तान सरकार ने कंटेट सेंसरशिप के तहत मिया खलीफा के टिकटॉक अकाउंट को बैन किया है। इससे पहले भी पाकिस्तान की इमरान खान सरकार कई बार टिकटॉक बैन कर चुकी है। चीन के दबाव और खौफ के चलते वो ज्यादा दिनों तक अपने फैसले पर कायम नहीं रह पाई है। इस बार केवल पूर्व पॉर्न का अकाउंट प्रतिबंधित किया गया है। अकाउंट बंद किये जाने से मिया खलीफा पाकिस्तान से खासी नाराज हैं।

मिया खलीफा पाकिस्तान के इस कदम से भड़की हुई हैं। उन्होंने इमरान खान सरकार को फासिस्ट कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि अब वो अपने पाकिस्तानी फैंस के लिए टिकटॉक अकाउंट के सभी कंटेंट को ट्विटर पर पोस्ट करेंगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पाकिस्तान खलीफा के ट्विटर अकाउंट पर भी ऐसी ही कार्रवाई करता है? उन्होंने एक तरह से सभी कंटेंट पोस्ट करने की धमकी दी है।  नाराज मिया खलीफा ने लोगों से सरकार के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि मेरे टिकटॉक अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। मैं अपने उन पाकिस्तानी फैंस के लिए अपने सभी टिकटॉक वीडियो को शुरू से अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करूंगी। सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। मिया खरीफा को काफी समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि सरकार दूसरे जरूरी मुद्दों पर ध्यान देने के बजाए मिया खलीफा जैसे लोगों को परेशान कर रही है।