Breaking News

इन 3 राशियों पर महादेव की बनी रहती है असीम कृपा, क्या लिस्ट में शामिल है आपकी राशि?

हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान शिव भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसलिए ही शास्त्रों में भगवान शिव को भोलेनाथ कहा गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 12 राशियों में से तीन ऐसी राशियां हैं, जिन पर भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है। इन राशियों से जुड़े लोगों पर महादेव की कृपा से बिगड़े काम बन जाते हैं।

मेष (Aries)- ज्योतिष में 12 राशियों में मेष पहली राशि है। इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को यह राशि अतिप्रिय है। भगवान शिव की कृपा से इस राशि वालों को ज्यादातर कामों में सफलता मिलती है। इस राशि के जातक सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताते हैं। मेष राशि के जातकों को हर  सोमवार को भगवान शंकर का जलाभिषेक करना चाहिए।

मकर (Capricorn)- ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि पर भी भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है। इस राशि पर भगवान शंकर के अलावा शनिदेव की भी कृपादृष्टि बनी रहती है। मान्यता है कि मकर राशि वालों के लिए भगवान शंकर की उपासना करना लाभकारी रहता है। इन्हें हर सोमवार को जलाभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव की कृपा होने से इस राशि वालों को भाग्यशाली माना जाता है।

कुंभ (Aquarius)– कुंभ राशि भगवान शिव को अतिप्रिय है। ज्योतिष में कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव माने गए हैं। शनिदेव के साथ-साथ इस राशि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस राशि के जातकों के लिए भगवान शंकर की अराधना करना फलदायी माना गया है।