Breaking News

अब ट्रेन टिकट बुक करने से पहले इस खास कोड का करें इस्तेमाल, वरना नहीं मिलेगी सीट

यदि आप भी रेल यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। अब ट्रेन में रिजर्वेशन करने से पहले आपको कुछ खास कोड का ध्यान रखना होगा वरना आपको सीट पाने में परेशानी हो सकती है। भारतीय रेलवे ने सीटों की बुकिंग कोड और कोच कोड के रूल में परिवर्तित किया है। रेलवे ने अपने नए रूल के तहत ट्रेनों में नये प्रकार के कोच की शुरुआत की है। अब इस कोड के माध्यम से पैसेंजर्स टिकटों की बुकिंग करते वक्त आप अपनी पसंदीदा सीट भी चुन सकते हैं।

इस कोड का रखें ध्यान

ज्ञात हो कि रेलवे कई एक्स्ट्रा कोच की शुरुआत करने जा रहा है। इसमें AC-3 टियर की इकोनॉमी क्‍लास भी शुरू होगी। बता दें कि इस प्रकार के कोच में 83 बर्थ होंगे। अभी तक इकोनॉमी क्‍लास के इन थर्ड एसी कोच में सीट बुकिंग के लिए किराया निर्णय नहीं किया गया है।

विस्‍टाडोम कोच है बहुत खास

असल में, टूरिज्‍म को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे इस प्रकार के कोच को पेश कर रहा है। विस्‍टाडोम कोच की सबसे खास बात है कि यात्री ट्रेन के भीतर बैठे ही बाहर के नजारे देख सकते हैं। इन कोच की छत भी शीशे की होगी। रेलवे करीब हर राज्‍य में ऐसी कम से कम एक एसी ट्रेन चलाएगा। ये विस्‍टाडोम कोच मुंबई के दादर से लेकर गोवा के मड़गांव तक चलती है।

ऐसे होगी बुकिंग

इन सभी कैटेगरी के कोच व सीटों के कोड के बारे में सभी जोन के प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर्स को नोटिफाई कर दिया गया है। इसके तहत थर्ड एसी क्‍लास इकोनॉमी कोच का बुकिंग कोड 3E होगा और कोच का कोड M होगा। इसी तरह विस्‍टडोम एसी कोच का कोड EV रखा गया है। हम आपको बताते हैं किस कोच का बुकिंग कोड क्‍या है.

कोच क्‍लास बुकिंग                  कोड कोच कोड
विस्‍टाडोम                           V.S. AC DV
स्‍लीपर                                S.L. S
एसी चेयरकार                        C.C C
थर्ड एसी                              3A B
एसी थ्री टियर इकोनॉमी              3E M
सेकेंड एसी                            2A A
गरीब रथ एसी थ्री टियर               3A G
गरीब रथ चेयरकार                    CC J
फर्स्‍ट एसी                             1A H
एग्‍जीक्‍युटिव क्‍लास                    E.C E
अनूभुति क्‍लास                       E.A K
फर्स्‍ट क्‍लास                          F.C F
विस्‍टाडोम एसी                    E.V E.V