Breaking News

अब जेल में कोरोना की दस्तक, लुधियाना जेल में बंद महिला कैदी मिली कोरोना पॉजिटिव

लुधियाना की केंद्रीय जेल में एक महिला कैदी के पॉजिटिव मिलने के बाद जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया है। यहां महिला कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से दूसरी महिला कैदियों और जेल के स्टाफ की चिंता बढ़ गई है और अब इनके सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है। पंजाब की जेलों में किसी भी व्यक्ति के पॉजिटिव पाए जाने का यह पहला मामला है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह महिला कोरोना के घेरे में कैसी आई। इस संबंधित जांच की जा रही है।

 

इससे पहले वीरवार को लुधियाना में कोरोना वायरस के 48 नए मामले सामने आए। इतने ज्‍यादा मामले सामने से सेहत विभाग में हड़कंप मच गया है। अब जिला में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्‍या 77 हो गई है। डीसी प्रदीप अग्रवाल के अनुसार वीरवार को 48 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें 38 मरीज हजूर साहिब नांदेड़ से लौटे हैं। जबकि एक महिला जेल से है। दो श्रमिक हैं, जोकि ग्‍वालियर से हैं। एक सिविल अस्पताल के फ्लू कार्नर पर आया था, जिसका सैंपल भेजा था। छह मरीज जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित हैं। एक पॉजिटिव मरीज बीडीपीओ के संपर्क से है।