Breaking News

अचानक सैकड़ो की संख्या में जमीन पर गिर मरने लगे चमगादड़, वायरस को लेकर मचा हड़कंप

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस फैला हुआ है और इसकी वजह कहीं ना कहीं चमगादड़ को माना जा रहा है | ऐसे में मध्यप्रदेश के सिंगरौली से एक अजीब मामला सामने आया है | जिसमे सैकड़ो चमगादड़ो की रहस्य्मय ढंग से मृत्यु हो गयी | ऐसे में आस पास के पुरे इलाके में हड़कंप मच गया और वन विभाग और पशु विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गयी |

वन विभाग की टीम ने चमगादड़ के सैंपल भोपाल जाँच के लिए भेज दिए है | जानकारी के अनुसार ये घटना सिंगरौली जिले के पड़रा गाँव की है | यहाँ एक आम के बगीचे में ये घटना हुयी है | मौके पर मौजूद लोगो का कहना है की उनके सामने कई चमगादड़ एक के बाद एक जमीन पर गिरकर मरने लगे | इसके बाद लोगो में वायरस फैलने को लेकर हड़कंप फ़ैल गया | बाद में वन विभाग की टीम ने मरे हुए चमगादड़ो को कब्जे में लेकर उन्हें भोपाल सैंपल के लिए भेज दिया |
कुछ लोगो के बताया कि उन्हें दूर से जमीन पर कुछ पड़ा हुआ दिखाई दिया | वे वहां पहुंचे तो उन्हें जमीन पर चमगादड़ पड़े हुए दिखाए दिए, जो तड़प रहे थे | कुछ चमगादड़ उनकी आँखों के सामने भी पेड़ से नीचे गिर रहे थे और तड़प रहे थे |
जानकारी के लिए बता दे हाल ही के अन्य राज्यों से भी चमगादड़ो की इस तरह रहस्य्मयी तरीके से मृत्यु की खबरे आयी थी | इसके बाद मध्य्प्रदेश से भी इस तरह की खबरे आने लगी | चमगादड़ो की इस तरह मृत्यु को लेकर लोगो में खौफ का माहौल है | उनमे डर है कि ये कोरोना की वजह से तो नहीं हो रहा है | क्योंकि चमगादड़ कोरोना वायरस के फैलने की वजह माने जा रहे है |
इस मामले को लेकर सिंगरौली के पशु चिकित्स्क अनामिका कुशवाहा ने कहा कि चमगादड़ों की इस तरह मृत्यु को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है | भोपाल से जाँच की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है | उन्होंने कहा कि ये साफ नहीं है कि चमगादड़ो की मृत्यु का कारण कोरोना वायरस है, गर्मी है या धुप है |