Breaking News

दूल्हे ने मंडप में जैसे ही देखा दुल्हन का चेहरा, उड़े होश, सीधे पहुंचा पुलिस स्टेशन

आपने अक्सर शादियों में कुछ न कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो हमेशा याद रहती हैं। ऐसा ही कुछ यूपी (Uttar Pradesh) के इटावा (Etawah) जिले से एक बहुत ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा जब शादी के मंडप में गया और दुल्हन का चेहरा देखा तो उसके होश उड़ (Groom Stunned After Seeing Bride’s Face) गए। जिसके बाद दूल्हा गुस्से से आग बबूला हो गया और उसने शादी करने से मना कर दिया।

दूल्हे के साथ हुआ धोखा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के इटावा के सिविल लाइन में रहने वाले शत्रुघ्न सिंह की शादी शहर के ही एक इलाके में रहने वाली लड़की से तय हुई थी। इससे पहले दूल्हे ने मुंह दिखाई में लड़की को 15 हजार रुपये शगुन के तौर पर दिए थे। उस समय वह दुल्हन का चेहरा देखकर बहुत खुश हुआ था। दूल्हे ने कहा कि जिस लड़की से उसकी शादी तय हुई थी उसकी उम्र लगभग 20 साल की थी।

Groom in the pavilion unconscious Bride refused marriage - मंडप में दूल्हा  हुआ बेहोश, दुल्हन ने किया शादी से इंकारदूल्हे ने मंडप में देखा कुछ ऐसा

दोनों की शादी की फिक्स होने के बाद तय हुआ कि शादी किसी बड़े समारोह में नहीं बल्कि बेहद साधारण तरीके से मंदिर में होगी। इसके बाद दूल्हा मंदिर पहुंचा। इस मंदिर में लड़की पक्ष के लोग पहले से मौजूद थे। मगर दुल्हन के जोड़े में सजी लड़की वो नहीं लग रही थी जिसे उसने शादी से पहले ही देखा था और पसंद किया था। फिर दूल्हे ने दुल्हन का चेहरा देखा तो उसे मालूम चला कि वो 45 साल की एक महिला है। वो दूल्हे से लगभग 25 साल बड़ी थी।

bride changed in weddingदुल्हन पक्ष के लोग करने लगे मारपीट

जब दूल्हे ने इसका विरोध किया तो दुल्हन पक्ष के लोग मारपीट पर अमादा हो गए। बाद में दूल्हा मंडप से उठकर सीधे पुलिस स्टेशन चला गया। दूल्हे ने पुलिस से कहा कि उसके साथ धोखा किया गया है। दूल्हे ने पुलिस से गुहार लगाई कि उसे उसके पैसे वापस दिलवा दिए जाएं। इस केस में एसएचओ जीवाराम यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत कार्रवाई भी होगी।