Breaking News

‘ आप को लोकसभा की सभी सीटें देकर पंजाब और पंजाबियों के अपमान का लो बदला’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोगों को राज्य की सभी 13 लोक सभा सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत यकीनी बना कर इतिहास दोहराने का न्योता दिया।


इस मौके उपस्थित व्यापारियों और उद्योगपतियों को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने आप को खुशकिस्मत समझते हैं कि उनको पवित्र नगरी के व्यापारियों के दरमियान यहाँ आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को भारतीय राजनीति के केंद्र में लाने का श्रेय अरविन्द केजरीवाल को जाता है, जिन्होंने पार्टियों को लोगों की ज़रूरत अनुसार अपने एजंडे बदलने के लिए मजबूर किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि संकल्प पत्रों या चुनाव घोषणा पत्रों की जगह अब राजनैतिक पार्टियाँ लोक भलाई की गारंटियां दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने विघटनकारी राजनीति को नकार कर नैतिक पर मूल्यों आधारित राजनीति शुरू करके राजनीति में सराहनीय तबदीली लाई है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल, बाजवा और मजीठिया जैसे नेताओं ने अपनी करतूतों के कारण सुरक्षा कारणों के नाम पर लोगों से दूरी बना ली है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले दो सालों में यह रुझान बदल गया है क्योंकि अब समाज के हर वर्ग और सरकार के दरमियान बार-बार विचार-विमर्श हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इसलिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल एक महान नेता हैं, जिन्होंने देश और लोगों की सेवा के लिए आई. आर. एस. अधिकारी की अपनी अहम नौकरी छोड़ दी थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह देश की सेवा के लिए शहीद भगत सिंह जैसे महान शहीदों के नक्शे-कदमों पर चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 सालों में राज्य में सिर्फ़ दो व्यक्तियों ने राज किया है और अपने निजी हितों के लिए राज्य के साधनों का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि इन पाँच में से दो एक परिवार के थे, जबकि दो दूसरे परिवार में से थे, जिन्होंने राज्य और यहाँ के लोगों की दौलत लूटी थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन लोगों ने अपने निजी हितों के लिए राज्य को बेरहमी से लूटा, जिससे राज्य के विकास में रुकावट आ रही है।