Breaking News

रविवार का राशिफल

मेष राशि :– मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। आपको अपने कामों को  धैर्य व साहस से निपटाने की आवश्यकता है। व्यापार में यदि कोई नई योजना की शुरुआत करेंगे, तो उसमें आपको किसी अनुभवी  व्यक्ति से सलाह  मश्वरे की आवश्यकता होगी। कानूनी मामलों में आपको सफलता हासिल होगी। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं।

वृषभ राशि :– वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी बात को लेकर निराशा हो सकती है। आपकी राजनीति में अच्छी छाप रहेगी। रूपए पैसे से संबंधित मामलों में आप सावधानी बरतें और अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान दें। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाडे़।

मिथुन राशि :- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको जिम्मेदारी के साथ-साथ प्रमोशन भी मिल सकता है। मार्केटिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग रणनीति बनाकर कामों को करेंगे, तो बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।

 

कर्क राशि :- कर्क राशि के जातकों को आज धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ आप कोई बचत की योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान के करियर के आपको टेंशन रहेगी। आप किसी से धन उधार ना लें। आपको अपने किसी सहयोगी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा।

सिंह राशि :– सिंह राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। व्यवसाय में आप ऊंचाइयों को छुएगे। आपका अधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा। जीवनसाथी से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। किसी बाहरी व्यक्ति से आपको जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आप अपने बिजनेस को लेकर विदेश तक जा सकते हैं। आपकी कोई डील यदि  लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल होगी।

कन्या राशि :– कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन सुझबुझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने ज्ञान को कामों से बढ़ाने की आवश्यकता है। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी।

तुला राशि :- तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय में आप कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने कामों के लिए रणनीति बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप टीमवर्क के जरिए किसी काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से मिलकर खुशी होगी।

वृश्चिक राशि :– वृश्चिक राशि के जातकों को  जल्दबाजी में कोई काम करने से बचना होगा। आपको आंखों से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है। पारिवारिक कामों को निपटने की लिए भी आज आप समय निकालने की पूरी कोशिश करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील  नहीं देनी है।

धनु राशि :– धनु राशि के जातकों को पार्टनरशिप में काम करना बेहतर रहेगा। आप टीम वर्क के जरूर कोई काम समय से करके देंगे, जिससे आपको खुशी होगी। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि :- मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य में संतुलित आहार को बनाए रखना होगा और आप अपनी दिनचर्या पर पूरा ध्यान दें। आपको अपने किसी साथी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। परिवार में कोई सदस्य आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकता है। आपका कोई रोका हुआ काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि :- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। कारोबार में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। घूमने फिरने कि यदि आप योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

मीन राशि :- मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं का समाधान आप मिल बैठकर निकलेंगे। आपको अपने बिजनेस में क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आपका अच्छा नाम होगा। सामाजिक संस्थाओं से  आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आपको बेवजह टेंशन लेने से बचना होगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान दें।