Breaking News

लोक निर्माण मंत्री ने की राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों की प्रगति की समीक्षा

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहां राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों के चल रहे कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण, मौजूदा सड़कों के नवीनीकरण और बुनियादी ढांचे के विकास सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यों को समय पर पूरा करने और इन कार्यों की गुणवत्ता के महत्व पर जोर दिया।

कैबिनेट मंत्री ने पीडब्लूडी, एम.ओ.आर.टी.एच और एन.एच.ए.आई अधिकारियों को महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करने, आम लोगों की शिकायतों के निवारण को प्राथमिकता देने और स्थानीय अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान राजमार्ग संबंधी परियोजनाओं को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ईटीओ ने राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और सड़क कनेक्टिविटी में सुधार के प्रति मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।