Breaking News

बेजुबान पशु पक्षियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, अशोक कुमार सिंह

रिपोर्ट : भक्तिमान पाण्डेय रामसनेहीघाट बाराबंकी। चौकी हथौधा के तेजतर्रार इंचार्ज अशोक कुमार सिंह का सहारनिय कार्य । चित्र में अशोक कुमार सिंह एक भूखे पंछी को अपने हाथों से भोजन कराते नजर आए। श्री सिंह ने बताया की बेजुबान पशु पक्षियों की सुरक्षा हमारी सभी की जिम्मेदारी है। पशु पंछी भी हमारे समाज का एक अहम हिस्सा होते हैं। यह हमारे पर्यावरण को भी संतुलित बनाए रखने में सहायक होते हैं।

पशु पक्षी जानवर मन से सच्चे होते हैं उनमें भी भावनाएं होती हैं इन्हें प्रेम और स्नेह चाहिए क्योंकि यह बहुत ही कोमल व संवेदनशील होते हैं। जानवर और इंसान के बीच का रिश्ता बेहद खास होता है। पशु पक्षी जानवर वफादारी के साथ हमारी सुरक्षा करते हैं पर यह बात सिर्फ वही लोग समझ सकते हैं जिन्हें उन से लगाव और प्यार होता है बेशक जानवर बोल नहीं सकते लेकिन उनमें भी इंसान की तरह दर्द भावनाएं प्यार होता है जानवर भी खुश और दुखी होते हैं।दो वक्त की रोटी और कुछ पल के प्यार व सहानुभूति के बदले यह अपना पूरा जीवन इंसानों की वफादारी करने में बिता देते हैं। चौकी इंचार्ज ने कहा अगर किसी को यह प्रकृति की सुंदरता पसंद नहीं तो समझ लो वह इंसान क्रूर है मुझे बचपन से ही प्रकृति की विभिन्न ता पसंद है पंछियों से कुछ ज्यादा ही लगाव है। रंग बिरंगे उड़ते उछलते हुए पंछी मुझे बहुत मन को आनंद प्रदान करते हैं।किसी का दर्द मिल सके तो ले उधार ,पंछी के प्रति अनूठा है सिंह का प्रेम ऐसे कर रहे सेवा। पशु पक्षियों के लिए ममता वात्सल्य और प्यार करने वाले देव है हमारे हथौंधा चौकी के तेजतर्रार इंचार्ज अशोक कुमार सिंह।