Breaking News

राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

रिपोर्ट : भक्तिमान पांडेय बाराबंकी- हिन्दू राष्ट्र शक्ति के कार्यक्रम का आयोजन सिद्धौर ब्लॉक के सेमरावां ग्रामसभा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजक शिवम सिंह (जिला संगठन मंत्री) के द्वारा सिद्धौर चौराहे पर तकरीबन सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू , प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल यादव व राष्ट्रीय सूचना प्रमुख अखण्ड प्रताप सिंह का जोरदार माल्यार्पण कर स्वागत किया। चौराहे पर स्वागत के पश्चात तकरीबन सैकड़ों गाड़ियों व कार्यकर्ताओं समेत कार्यक्रम स्थल पर रवानगी हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू ने बताते हुए कहा कि हिन्दू ही इस राष्ट्र का निर्माता है और हिंदुत्व के बल से ही हिन्दू राष्ट्र का गौरव बरकरार रहेगा। मंच संचालन कर रहे कुँवर अमित सिंह ने बड़े ही कम शब्दों का प्रयोग करते हुए बताया कि आज का समय ऐसा है कि समस्त हिन्दुओं को एक होकर रहना जरूरी है क्योंकि कुछ जेहादी वहीं का खाते और वहीं षणयंत्र रचने की कोशिश करते है।


वहीँ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युन्जय सिंह ने अपनी बातों को रखते हुए , भारत माँ के सपूत वीर सावरकर जी को भारत रत्न दिलाने की मांग की। हमारे पत्रकार से बात करते हुए बताया कि जिस तरह आज कल के जिहादी सिर्फ और सिर्फ हिन्दू प्रचारक को अपना निशाना बना रहे है तो इसी बात को लेके मा. संस्थापक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी और माननीय कैप्टन सिकंदर रिज़वी जी को जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध कराया जाय। इस कार्यक्रम के दौरान..
प्रशांत पंडित- ब्लॉक अध्यक्ष, पंडित हिमांशू तिवारी
व दिवाकर सिंह, विशेष सिंह, प्रभाकर सिंह वीरेंद्र सिंह, पवन राज व सैकडों की तादात में कार्यकर्ता मौजूद थे।