Breaking News

कार्तिक आर्यन की मम्मी ने कन्फर्म की बेटे के श्रीलीला से अफेयर की खबर

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला फिल्म आशिकी 3 (Aashiqui 3) में साथ काम कर रहे हैं। हाल में दोनों के अफेयर (Affair) की खबर सामने आई थी। एक्टर्स को कई मौकों पर साथ देखा भी गया। अब एक्टर की मां ने दोनों के अफेयर की खबर को और तेज कर दिया है। हाल में राजस्थान के जयपुर में IIFA अवार्ड्स हुए हैं। इस दौरान ऑडियंस में बैठीं कार्तिक आर्यन की मम्मी से जब पूछा गया कि उनके बेटे लिए कैसी बहू चाहिए, इसके जवाब में उन्होंने कहा ‘एक बहुत अच्छी डॉक्टर’। ये सुनते ही ऑडियंस में शोर होने लगा। दरअसल, श्रीलीला फिल्मों में करियर बनाने के साथ डॉक्टर बनने की पढ़ाई भी कर रही हैं।

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब कार्तिक की मम्मी ने बेटे के लिए अपनी पसंद जाहिर की हो। पिछले साल उन्हें कपिल शर्मा के शो पर देखा गया था। इस दौरान भी उन्होंने साफ किया था उन्हें अपने घर की बहू एक बड़ी डॉक्टर चाहिए। दरअसल, एक्टर के परिवार में सभी डॉक्टर हैं। उनकी मां गायनेकोलॉजिस्ट हैं, पिता बच्चों के डॉक्टर हैं और छोटी बहन कृतिका भी डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में घर में एक डॉक्टर बहू चाहिए।

 

कार्तिक और श्रीलीला की बात करें तो दोनों को हाल में एक्टर घर हुए फैमिली फंक्शन में भी साथ देखा गया था। दोनों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें श्रीलीला फंक्शन में डांस कर रही थीं और कार्तिक आर्यन उन्हें अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे थे। दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को पसंद आई। अब इन्हें फिल्म में देखना मजेदार होगा।

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म आशिकी 3 का एक टीजर सामने आया था जिसमें एक्टर एकदम अलग लुक में नजर आए। बढ़ी हुई दाढ़ी, लंबे बाल, दुखी लुक। एक्टर फिल्म में एक रॉकस्टार का किरदार निभाते दिखेंगे। टीजर में उनकी और श्रीलीला के बीच जबदरस्त रोमांटिक केमिस्ट्री भी दिखी। अब फिल्म में क्या नया होने वाला है ये देखने का इंतजार है।