Breaking News

IPL मिनी ऑक्शनः 13.25 करोड़ में बिके हैरी ब्रुक, राजस्थान से जंग में SRH ने खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए कोच्चि में मिनी ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। हाल ही में IPL के नए चेयरमैन नियुक्त किए गए अरुण धूमल ने नीलामी की शुरुआत का ऐलान किया। हैरी ब्रूक पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद थी और यही हुआ इंग्लैंड के 23 साल के इस धमाकेदार बल्लेबाज ने 13.25 करोड़ की मोटी रकम लेकर नीलामी का माहौल तैयार कर दिया।

राजस्थान के साथ जोरदार टक्कर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खरीदा। हैरी ब्रुक पर बोली की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स ने की थी। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी 5 करोड़ तक बोली लगाई थी लेकिन बाद में सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे बड़ी बोली लगाकर ब्रुक को अपनी टीम में शामिल कर लिया। केन विलियम्सन को गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा है। पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पर भी अच्छी जंग हुई और आखिर 8.25 करोड़ में हैदराबाद ने उन्हें खरीद लिया।

इस ऑक्शन में कुल 404 खिलाड़ियों पर बोली लगने जा रही है। नीलामी में शामिल 405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय सितारे हैं, वहीं 131 खिलाड़ी विदेशी हैं।

किस टीम के पास कितने पैसे और स्लॉट्स?
सनराइजर्स हैदराबाद – 42.25 करोड़ (13 स्लॉट्स)
पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ (7 स्लॉट्स)
लखनऊ सुपर जाइंट्स- 23.35 करोड़ (10 स्लॉट्स)
मुंबई इंडियंस- 20.55 करोड़ (9 स्लॉट्स)
चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ (7 स्लॉट्स)
दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ (5 स्लॉट्स)
गुजरात टाइटन्स- 19.25 करोड़ (7 स्लॉट्स)
राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ (9 स्लॉट्स)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8.75 करोड़ (7 स्लॉट्स)
कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ (11 स्लॉट्स)