Breaking News

Haryana Panchayat Elections 2022: पहले ढाई घंटे में 8 फीसदी मतदान

हरियाणा में पहले चरण के चुनाव में आज नौ जिलों भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है।

इन जिलों के 61 ब्लॉक में 1278 पंचायत समिति व 175 जिला परिषद सदस्य मैदान में हैं। नौ जिलों में सुबह 9.30 बजे तक 8.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इनमें जींद व पानीपत में सबसे अधिक और भिवानी में कम मतदान हुआ है। चुनावों में युवाओं-बुजुर्गों में काफी जोश देखने को मिल रहा है।