Breaking News

CM मान ने कर्ज का राज्यपाल को भेजा हिसाब, कहा- 50 नहीं 47 हजार करोड़ कर्ज लिया

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अब 50 हजार करोड़ रुपए के कर्ज मामले को लेकर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को अपना जवाब भेजा है। सीएम मान ने कहा है कि पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल में 50 हजार करोड़ रुपए का नहीं, बल्कि 47 हजार करोड़ रुपए का ही कर्ज लिया है। उन्होंने बताया कि इनमें से 27 हजार करोड़ रुपए पिछली सरकारों के दौरान लिए गए कर्ज के ब्याज के रूप में चुकाया गया है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पंजाब के राज्यपाल के द्वारा 50000 करोड़ रुपए के कर्ज को लेकर मांगी जानकारी का जवाब दे दिया है। लेकिन सवाल यह है कि इन्हीं राज्यपाल ने पूर्व की सरकारों से कोई जवाब तलब नहीं किया, जोकि 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज पंजाब पर छोड़कर गए हैं।

सीएम मान ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले जिन सरकारों ने बड़े-बड़े वायदे किए और सरकारी खजाने का इस्तेमाल किया, उनसे राज्यपाल ने कोई जवाब तलब नहीं किया। मुख्यमंत्री मान ने इसके अलावा पावर सब्सिडी, सरकारी योजनाओं और अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए दी जाने वाली सब्सिडी का पूरा लेखा-जोखा पेश किया है।