Breaking News

CM मान, केजरीवाल ने ‘आप’ के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

आम आदमी पार्टी (आप) के स्थापना दिवस पर आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी के संयोजक केजरीवाल और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि 11 साल का सफर काफी कमाल का रहा। मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने पोस्ट में एक शायरी भी लिखी…‘ जिस दिन से चला हूं मेरी मंजिल पे नजऱ है, आंखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा।’ वहीं, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी ने उठकर अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी।

तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आई लेकिन हम सबके जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मज़बूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे।
फोटो : भगवंत मान व अरविंद केजरीवाल