Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का किया पूजन

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार पूजा – अर्चना की। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामना दी और प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों की सुख – समृद्धि की कामना की।