Breaking News

ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष शिल्पी सिंह ने ली पद की शपथ, बोलीं, गांव-गांव कराएंगे विकास

अयोध्या : रुदौली ब्लॉक के प्रांगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष के साथ सभी बी डी सी सदस्य ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली मंगलवार को लंबे इंतजार के बाद आखिर ब्लॉक रुदौली को पुना अध्यक्ष मिल गया।ब्लॉक अध्यक्ष शिल्पी सिंह ने गांवों में विकास के लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। मंगलवार को ब्लॉक रुदौली के प्रांगढ़ में आयोजित नव निर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष व सदस्यों ने कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। अध्यक्ष शिल्पी सिंह ने कहा कि विकास के रथ को आगे ले जाने में सदस्यों के साथ जनता के सहयोग की आवश्यकता रहेगी।


उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में गांव-गांव को आधुनिक सेवाओं और सुविधाओं से लैस किया जाएगा। भाजपा सरकार में हर किसी का ध्यान रखा जा रहा है, हम जनता की उम्मीद से ज्यादा खरे उतरने का आश्वसन देते हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला के अध्यक्ष बनने से पूरे रुदौली ब्लॉक की महिलाओं को ताकत मिली है। शिल्पी सिंह ने कहा कि सदस्यों के साथ नई पारी शुरू हो रही है, जो विकास की ओर जाएगी। अब यह मेरा परिवार है, उसके साथ मिलकर ग्रामीण विकास को ऊंचाई तक ले जाएंगे और ब्लॉक अध्यक्ष ने शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर मौजूद जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कसौधन, रघुनन्दन चौरसिया, मंडल अध्यक्ष राम दीन वर्मा, शिवराम यघसैनी, विजय संकर शुक्ला, महंत सच्चिदानंद दास, शिव गोविन्द पाण्डेय, दयानन्द शुक्ला को अपना अभिभावक बताया। उन्होंने कहा कि विकास का रथ आगे खींचने में सभी की आवश्यकता रहेगी।

ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह जी ने कहा कि हमें छोटी बहन समझ कर बताएं समस्याएं ! शपथ ग्रहण के बाद शिल्पी सिंह ने सदस्यों से कहा कि किसी को भी किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वह हमसे मिलकर जरूर बताएं। छोटी बहन समझकर अपनी समस्या से अवगत कराये, हमारा प्रयास रहेगा कि उसका निराकरण कराया जाये. मौके पर मौजूद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सर्व जीत सिंह ने मंच से कहा कि हम हमेशा अपने लोगो के साथ तन मन व धन के साथ रहा हू और रहूँगा और हमने पिछले तीन पंचवर्षीय में रुदौली ब्लॉक में बहुत विकास कार्य करवाए है लेकिन कभी भी शिलापट लगवा कर फोटो नहीं खिंचवाया लेकिन इसबार ऐसा नहीं होगा हमारे द्वारा करवाए गए कार्य पर इसबार फीता भी काटा जायेगा और शिलापट भी लगवाया जायेगा ताकि जनता को मालूम हो सके की हमारी ग्राम सभा में क्या और कितना कार्य ब्लॉक प्रमुख ने करवाया है ! इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, लाल जीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव गोविन्द पाण्डेय, अंकुर सिंह, अन्नू सिंह, ज़मीर अहमद पस्ता, आशीष शर्मा, संतोष सिंह प्रधान उधरौरा, लल्लू सिंह, राजेन्दर वर्मा, सरवन सिंह,विकास सिंह पस्ता, राम मनोहर, मो. इरफ़ान, अंकित सिंह, राम करन सिंह, राम सागर सिंह, दिग्विजय सिंह, कल्लू वर्मा, चाँद कोपेपुर, परवेज अली आदि लोग उपस्थित रहे !