Breaking News

Anand Mahindra ने वादा निभा फिर पेश की मिसाल, शख्स को ‘जुगाड़’ के बदले दी नई Bolero

महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा एक बार फिर खबरों की सुर्ख़ियों में छाए हुए है। अपना वादा निभाते हुए फिर उन्होंने मिसाल कायम की है। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने एक शख्स को जुगाड़ से बनी गाड़ी के बदले नई Bolero दी है। ट्विटर पर अब उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। लोगों की तरफ से भी उनके इस कार्य की सराहना की जा रही है।

दरअसल, आनंद महिंद्रा ने पिछले महीने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। ये वीडियो महाराष्ट्र के दत्तात्रेय लोहार का था, जिन्होंने अपने बच्चों की जिद पूरी करने के लिए Mahindra Thar जैसी दिखने वाली एक चार पहिए की गाड़ी बनाई थी, जो किक से स्टार्ट होती है।

महिंद्रा इस शख्स के हुनर से बेहद प्रभावित हुए थे। उसी दौरान उन्होंने उसे नई Bolero गिफ्ट करने का ऐलान भी किया था। जिसके बाद आज आनंद महिंद्रा ने इस वादे को पूरा करते हुए सबके सामने एक मिसाल खड़ी की है। इसकी जानकारी आनंद महिंद्रा ने खुद अपने ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने दत्तात्रेय को गाड़ी की चाबी थमाते की तस्वीरें भी सांझा की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स की तरफ से उनकी बहुत प्रशंसा की जा रही है।