Breaking News

आदेश त्यागी बने जेडआरयूसीसी के नामित सदस्य, देवबंद पहुंचे आदेश त्यागी का कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

रिर्पोट :- गौरव सिंघल, वरिष्ठ संवाददाता, दैनिक संवाद, सहारनपुर मंडल। देवबंद के गांव साधारणपुर निवासी भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदेश त्यागी को केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल द्वारा क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (जेडआरयूसीसी) का नामित सदस्य बनाया है। आदेश त्यागी ने अपने इस मनोनयन पर केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसका पूर्ण निष्ठा के साथ निवर्हन करते हुए जोनल क्षेत्र में रेलवे संबंधी समस्याओं का समाधान कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
आदेश त्यागी ने बताया कि उत्तर रेलवे जोन के अंतर्गत पांच रेलवे डिवीजन है, जिनमें लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर शामिल है। इस जोन का फैलाव उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली व जम्मू-कश्मीर तक है। आज देवबंद पहुंचे आदेश त्यागी का कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालो में गजराज सिंह राणा, सुरेंद्र प्रधान, शांति त्यागी, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार, अनुज त्यागी, वतन गर्ग, राजकिशोर गुप्ता, ठाकुर जयकुमार, शिवराज त्यागी, नरेश शर्मा, मो. अजीज, मा. सहीराम, सोराज त्यागी, ईश्वर त्यागी, मो. अजीज, जतन सिंह, योगेश प्रताप सिंह, जुनैद सिद्दीकी, डा. सागर, उसामा खान आदि शामिल थे।