Breaking News

आप पंजाब में 2024 चुनाव में सभी सीटों पर विजय पताका लहराएगी : राजिंदर सिंह मार्शल

टांडा के वेट क्षेत्र में पड़ते गांव बैंस अवान में साधारण परिवार में पैदा हुए राजिंदर सिंह मार्शल आज अपनी मेहनत सदका लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत वन कर पहली कतार में खड़े नजऱ आ रहे है। वह अपने कार्यो के साथ साथ समाज भलाई के लिए भी बराबर योगदान डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने पहले सर मार्शल एजुकेशनल सोसाइटी का गठन किया और फिर अपनी पुश्तैनी ज़मीन पर स्कूल खोल कर इस नेक काम को आगे बढ़ाया। गरीब परिवारों के बच्चो को मुफ्त किताबे और अन्य पढ़ाई का समान मुहैया करवा कर स्कूल में उन्हें शिक्षा देकर और खेलो में हर संभव सहायता कर नशे जैसे बीमारियों से दूर रख कर क्षेत्र की नौज़बानी को बचाया। नशे को खत्म करने के लिए दिन रात एक कर दिया।


उन्होंने कहा की जो काम पिछले 70 सालो में इस क्षेत्र में नहीं हुए वोह अब पांच सालो में होंगे। उन्होंने कहा की अब सरकारी कार्यालयो में लोगो की खजल खुआरी न के बराबर है। लोगो की हर ज़रूरी ज़रूरत को मान सरकार ज़मीनी सत्र पर अच्छे से जानती है और पुरे कर रही है। पंजाब लोक सभा चुनावो पर उन्होंने कहा की पंजाब में 2024 चुनावो में पहली बार होगा जब आप पंजाब की सभी सीटों पर विजय पताका लहराएगी।