Breaking News

लड़की बनकर नाबालिग लड़कियों से इंस्टाग्राम पर मांगता था अश्लील तस्वीरें और वीडियो, जानें फिर क्या हुआ अंजाम

लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए हैं। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को अरेस्ट किया है जो खुद को एनआरआई लड़की बताते हुए नाबालिग लड़कियों से उनकी अश्लील फोटो व वीडियो लेकर उसे कई ग्रुपों में भेजता था। जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़कियों के वीडियो व तस्वीर रखने का वो ऐसा दीवाना था कि वह खुद को एक लड़की बताता था और लड़की की आवाज में बात भी करता था।

आरोपी का स्मार्ट फोन भी मिला है जिसमें अश्लील तस्वीरें और वीडियो थे। दक्षिण दिल्ली पुलिस ने आरोपी अब्दुल समद को ओल्ड महानगर, लखनऊ स्थित उसके घर से अरेस्ट किया है। उसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है।

दर्ज कराई थी 15 वर्षीय किशोरी ने शिकायत

27 जुलाई को 15 साल की एक किशोरी ने अपने माता-पिता के साथ पुलिस स्टेशन फतेहपुर बेरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने अपने बयान में कहा कि उसने अपने पिता के मोबाइल फोन पर एक इंस्टाग्राम आईडी बनाई, इस दौरान वह एक अन्य लड़की से बात करने लगी। उक्त रहस्यमयी लड़की ने शिकायतकर्ता के साथ अपनी बड़ी बहन के रूप में बातचीत शुरू की, जिसमें उसने “कैसी हो छोटी, कैसी हो मेरी गुड़िया” कहकर बात शुरू की।

लगभग एक माह बाद आरोपी लड़के ने जो दरअसल लड़की बनकर बात कर रहा था, उसने पीड़ित लड़की को कई अश्लील फोटोज और वीडियो भेजें और पीड़ित लड़की को भी उसी प्रकार की अश्लील फोटोज और वीडियो भेजने को कहा। उसने खुद को लड़की की तरह पेश करते हुए शिकायतकर्ता को लालच दिया कि वह इसे आगे नहीं भेजेगा।

शिकायतकर्ता ने आरोपी को अश्लील फोटोज और वीडियो भेजीं। इस दौरान दोनों ने अपना मोबाइल नंबर शेयर किया और व्हाट्सएप के जरिए वीडियो कॉल करनी शुरू की। आरोपी ने पीड़ित लड़की को कभी अपना चेहरा नहीं दिखाया था। जब उसने अपना चेहरा नहीं दिखाया, तो शिकायतकर्ता ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता की अश्लील फोटोज और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी भी दी। जब शिकायतकर्ता की सहेली ने अश्लील वीडियो और तस्वीरें देखीं तो उसने उक्त नंबर पर वीडियो कॉल करने का प्रयास किया तो वीडियो कॉल एक लड़के ने उठाई।

ऐसे लगाया पुलिस ने पता

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर और इंस्टाग्राम आईडी का पता लगाने के लिए व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम को नोटिस भेजे। इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के साथ फॉलो-अप के साथ, इंस्टाग्राम ने कुछ आईपी एड्रेस भी दिए। इस दौरान पुलिस की टीम भी शिकायतकर्ता और उसके अन्य दोस्तों से संपर्क में लगातार बनी रही। पता चला कि आरोपी ने कुछ और इंस्टाग्राम आईडी भी बनाई है। उन आईडी के बारे में विवरण भी इंस्टाग्राम से इक्क्ठ्ठा किया गया था। इंस्टाग्राम ने पुलिस को जानकारी दे दी और पता चला कि शख्स लखनऊ का रहने वाला है जिसके बाद दिल्ली पुलिस लखनऊ के लिए रवाना हुई। आरोपी को उसके घर से अरेस्ट कर लिया। उसके पास से स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया जिसमें कई लड़कियों का विवरण और उनकी अश्लील फोटोज और वीडियो थे। साथ ही उसके मोबाइल फोन के कवर से एक बीएसएनएल सिम भी मिला है।

किया चौंकाने वाला खुलासा

आरोपी से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वह किशोर लड़कियों के साथ बात करता था और उनकी अश्लील फोटोज और वीडियो देखता था। वह लड़कियों से लड़की बनकर बात करता था। आरोपी ने किशोर उम्र की लड़कियों को निशाना बनाया क्योंकि उन्हें अपनी अश्लील फोटोज और वीडियो भेजने बहुत आसान था।

आरोपी के अनुसार वह एक एयर-कंडीशनर मैकेनिक है। उसके पिता दर्जी हैं और मां घर का कामकाज करती है। इंटरनेट आधारित सोशल साइट्स में उसकी काफी रुचि थी और वह यूट्यूब से सोशल साइट्स का इस्तेमाल करने के बारे में सीखा करता था। उसने “टेक्स्ट नाउ” जैसे कुछ मोबाइल ऐप के बारे में भी सीखा था, जिसमें वह +1 (706) * ** जैसे अंतरराष्ट्रीय नंबरों के जरिए लड़कियों को संदेश भेजता था और वीडियो कॉल किया करता था।

बदलता रहता था आईडी

अश्लील वीडियो व तस्वीर लेने वाला आरोपी टेक्स्ट नाउ ऐप के माध्यम से बात करता था। इस ऐप से बात करने पर किसी भी नाबालिग को यह नंबर कनाडा का शो होता था। आरोपी ने एक लड़की की तस्वीर और वीडियो अपने प्रोफाइल में लगा रखी थी। जिसे उसने इंटरनेट से डाउनलोड किया था। जब लड़कियां उसे अपने अश्लील वीडियो और फोटोज भेजती थीं, तो वह उन्हें ब्लैकमेल करता था और अश्लील वीडियो और फोटोज अपने पर्सनल ग्रुप्स में भी भेज दिया करता था जोकि कई इंस्टाग्राम आईडी रखा था। वह नई-नई इंस्टाग्राम आईडी बनाता रहता था, जिससे उसकी आईडी ट्रेस न की जा सके।