Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद भारत-US में बढ़ा व्यापार, तेल की खरीद में 51% की वृद्धि

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के जनवरी 2025 में दोबारा राष्ट्रपति (President) बनने के बाद, भारत (India) ने अमेरिका (US) से ऊर्जा की खरीद काफी बढ़ा दी है। आंकड़ों के मुताबिक, 2025 के पहले छह महीनों में भारत ने अमेरिका से जितना कच्चा तेल खरीदा, वह पिछले साल की तुलना में 51% ज्यादा है।

ऊर्जा की खरीद में यह तेजी, अमेरिका के साथ व्यापार संबंधों को पुनर्संतुलित करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो ट्रंप प्रशासन की बड़ी मांगों में से एक है। तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का आयात भी काफी बढ़ा है। एलएनजी का आयात वित्त वर्ष 2023-24 में 1.41 अरब डॉलर था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में दोगुना होकर 2.46 अरब डॉलर हो गया है।