बिहार में रविवार को आंधी और ठनका की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आज कई जिलों में सुबह के वक्त मौसम बदला नजर आया। पटना, आरा और बक्सर समेत कुछ अन्य जिलों में सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए रहे और लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है।
उधर, शनिवार को अधिकतर जिलों में आंधी-बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई। मौसम विभाग ने रविवार को कटिहार, बांका और भागलपुर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है है।
पटना में रविवार को भी बादल छाये रहेंगे। इस दौरान ठनका और बारिश की भी चेतावनी है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार को पटना में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। इस कारण अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। लेकिन आर्द्रता की मात्रा 70% रहने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। वहीं पटना के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।