निर्माता बोनी कपूर और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर-संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 90 साल की थीं। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में शाम करीब 5:20 बजे अपनी आखिरी सांस ली।
बताया जा रहा है कि निर्मल कपूर की तबियत पिछले कुछ दिन से ठीक नहीं चल रही थी जिसके चलते उन्हें आये दिन अस्पताल में भर्ती होना पड़ता था। उनकी मौत की खबर आने के बाद, बोनी कपूर के घर के बाहर कई मशहूर हस्तियां देखी गईं। उनमें से कुछ गीतकार जावेद अख्तर, फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर थीं। इसके अलावा जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया, शनाया कपूर भी नजर आए। वे निर्मल कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
बता दे कि निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार आज मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट, पवन हंस में होगा। पिछले दिनों ही निर्मल कपूर ने अपना 90 जन्मदिन मनाया था इस मौके पर पूरा कपूर परिवार इसमें शामिल हुआ था।
वहीं, बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था ‘मम्मी जी 90वां जन्मदिन मुबारक हो। शतक लगाने में सिर्फ एक दशक और बाकी है। हमें आपकी जरूरत है। आपका यहां होना हमारे लिए जरूरी है। हमें आशीर्वाद देने के लिए, सुरक्षा करने के लिए और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए’।