Breaking News

5 जनवरी 2021 राशिफल: मंगलवार इन राशियों के लिए लाएगा खुशियां, पढ़ें राशिफल

मेष
आज आपका दिन बढ़िया साबित होगा | अपनी किसी महत्वकांक्षा को पूरा करने में आप सफल होंगे, जो आपको प्रसन्नता देगी | ऑफिस में सहकर्मी आपसे काम में मदद ले सकते है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा, हालाँकि जीवनसाथी की तबियत में उतार चढ़ाव से परेशान होंगे |
वृषभ 
आज आपका दिन घर पर अधिक बीतेगा | लम्बे समय से जो चिंता सता रही थी, उससे मुक्ति मिलने को है | कहीं धन निवेश करने की सोच रहे है, तो रुक जाये | समय साथ नहीं दे रहा है | दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे | विवाहित जातको का दाम्पत्य जीवन में सन्तुष्टिभरा रहेगा |
मिथुन 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापार को गति देने के लिए आप नयी योजनाए बनाएँगे | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा | जीवनसाथी को आज किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है | आपको धन की बचत करने की आदत विकसित करने की जरूरत है |
कर्क 
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | खर्चो की अधिकता होने से आप थोड़े चिंतित नजर आ सकते है | नौकरीपेशा जातको को आज अपनी कार्यकुशलता दिखाने का मौका मिलेगा | प्रेम जीवन में चल रहा तनाव रिश्ते को टूटने की कगार पर ला सकता है |
सिंह
आज आपका दिनमान शुभ है | व्यापारी आज अच्छा लाभ कमाने में सफल होंगे | कामकाज को लेकर अधिक प्रयास करने पड़ेंगे, तभी सफलता मिलेगी | आज जबान पर काबू रखे अनजाने में कही कोई बात आपके संबंध ना बिगाड़ दे | दाम्पत्य जीवन बढ़िया रहेगा |
कन्या 
आज भाग्य आपके पक्ष में है | जमीन जायदाद से जुड़े मामलो में फायदा होने के प्रबल आसार बन रहे है | नौकरी बदलने की सोच रहे जातको को अच्छे ऑफर मिलने वाले है, हाथ से ना जाने दे | दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेगी |
तुला 
आज आपका दिन शुभ रहेगा | आप कुछ नया सीखने की इच्छा परिवार से या जीवनसाथी से जाहिर कर सकते है | कामकाज को लेकर दिन थकाने वाला होगा | आज कोई मित्र आपसे किसी मामले में मदद मांग सकता है | प्रेम जीवन वालो का दिन बेहद शानदार बीतेगा |
वृश्चिक 
आपका दिनमान ठीक रहेगा | काम में मन लगेगा, जिससे कार्यक्षमता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी | आज कुछ खरीदने की इच्छा जागेगी, लेकिन जेब साथ नहीं देगी | शाम को बच्चो के साथ पार्क में टहलने जा सकते है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी संग सुकून के पल बिताएंगे |
धनु 
आज आपका दिन अच्छा है | ईश्वर की कृपा से आपका कोई बिगड़ा काम बन सकता है, आप इससे प्रसन्न होंगे | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस से निकलने की जल्दी रहेगी | परिवार में खुशहाली रहेगी | लेकिन किसी बात पर जीवनसाथी पर गुस्सा करना दाम्पत्य जीवन में तनाव पैदा कर सकता है |
मकर 
आज ग्रह आपके अनुकूल नहीं है | मानसिक तनाव बढ़ा हुआ होगा, जिस वजह सही फैसले नहीं ले पाएंगे | आज किसी को उधार धन ना दे, बाद में मिलने में मुश्किल होगी | स्वास्थ्य एकदम ठीक रहेगा | प्रेम जीवन वालो को आज प्रेम में निरंकुशकता की भावना महसूस होगी |
कुम्भ 
आज आपका दिन शुभ है | अचानक खर्चो में कमी देखने को मिलेगी, जिससे आप कुछ नयी योजनाए बना सकते है | घर का माहौल थोड़ा अशांत रहेगा, हालाँकि काबू में रहेगा | नौकरीपेशा जातक बॉस से जरुरी बात डिस्कस कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में भरपूर प्रेम रहेगा |
मीन 
आज आपका दिन मध्यमफल देने वाला रहेगा | आज किसी काम की जिम्मेदारी दूसरे को देना आपकी बड़ी भूल साबित हो सकता है | व्यापारी जातक आज काफी व्यस्त दिखाई देंगे, कुछ मीटिंग्स कर सकते है | प्रेम जीवन वाले जातक प्रिय की नाराजगी दूर करने के प्रयास में रहेंगे |