Breaking News

विलासितापूर्ण जिन्दगी का पर्याय है यह बल्लेबाज, हसीन पहाड़ियों के बीच है आलीशान आशियाना

वेस्टइंडीज टीम के बेहतरीन बल्लेबाज क्रिस गेल विलासितापूर्ण जिन्दगी जीने के लिए जाने जाते हैं। जमैका की पहाड़ियों में क्रिस गेल का एक शानदार बंगला है। इस बंगले में दुनिया की सभी वितासितापूर्ण चीजें उपलब्ध हैं। क्रिस गेल के कॅरिअर को टी-20 लीग ने ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने टी-20 के मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को हमेशा अपने पक्ष में कर लिया। क्रिस गेल के पास मर्सडीज, लैम्बॉर्गिनी से लेकर लैंड क्रूजर और हार्ले डेविडसन बैड ब्वॉय तक शामिल हैं। ये महंगी गाड़ियां उनके बंगले की शान का बढ़ाती हैं।


क्रिस गेल के आलीशान बंगले में उन्होंने हाउस पार्टी के लिए खास जगह बना रखी है। परिवार के बीच पार्टी का स्थान बेहतरीन है। इस तीन मंजिला बंगले में पूल पार्टी के लिए स्विमिंग पूल के साथ घर के अंदर एक डांस फ्लोर भी है जो मनोरंजन के लिए है। क्रिस गेल का जमैका की पहाड़ियों में आलीशान बंगला है जिसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की है।

chrish gyale 1

 

गेल ने एक साक्षात्कार के दौरान अपने बंगले की खासियतों के बारे में बताया था। क्रिस गेल के मुताबिक उनके घर पर क्लब से लेकर स्विमिंगपूल जैसी सुविधायें हैं। बैट्समैन क्रिस गेल इंस्टाग्राम पर अपने घर की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। क्रिस गेल 10 देशों की 14 फ्रेंचाइजी से टी-20 खेल चुके हैं। उनने खेल के कॅरिअर में आईपीएल के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जमैका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के टी-20 लीग प्रतियोगिता शामिल हैं।

chrish gyale 2

ज्ञात हो कि क्रिस गेल के पिता डडली गेल पुलिस अधिकारी थे। उनकी मां स्नैक्स बेचने का काम करती थीं। टी-20 क्रिकेट ने क्रिस गेल की जिन्दगी को बदल दिया है। क्रिस गेल के कॅरिअर को टी-20 लीग ने ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। क्रिस गेल को बल्लेबाजी के किसी क्रम पर भेजा गया है तो उन्होंने तेजी से रन बनाया। क्रिस गेल लम्बे शाट्स खेलते हैं। गेल की वाइफ का नाम नताशा और बेटी का नाम ब्लश है.