Breaking News

राष्ट्रमंडल खेल 2022: बॉक्सर अमित पंघाल सेमीफाइनल में पहुंचे, पदक पक्का, सिंधु-श्रीकांत भी जीते

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 18 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है। छठे दिन भारत को कुल पांच पदक मिले थे। सातवें दिन भी एथलेटिक्स और पैरा पावरलिफ्टिंग में पदक की उम्मीद है। इसके अलावा भी कई खिलाड़ी अपना पदक पक्का कर सकते हैं।

भारत के पदक विजेता
5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम
6 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान
7 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर

05:11 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी भी जीती

बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी भी जीत चुकी है। भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड की हेमिंग कलम और पुघ जेसिका की जोड़ी को 21-18, 21-16 से मात दी। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। 04:56 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: बॉक्सिंग में जीते अमित पंघाल

बॉक्सिंग में भारत के लिए अमित पंघाल ने एक पदक पक्का कर लिया है। वह सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अमित ने स्कॉटलैंड के लेनन मूलिगन को 48kg-51kg (फ्लाई वेट) वर्ग के दूसरे क्वार्टरफाइनल में हरा दिया। अमित ने यह मैच 5-0 से अपने नाम किया।04:36 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत जीते

बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत ने युगांडा के डैनियल वैनेगेलिया को हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। श्रीकांत ने यह मुकाबला 21-9, 21-9 से जीत लिया।04:29 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी का मुकाबला शुरू

बैडमिंटन में अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना इंग्लैंड के हेमिंग कॉलम और पुघ जेसिका के साथ है। 04:13 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला शुरू

बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत का मुकाबला शुरू हो चुका है। उनका सामना युगांडा के डैनियल वैनेगेलिया के साथ है।

04:09 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: पैरा टेबल टेनिस में भारत के दो मुकाबले शुरू

पैरा टेबल टेनिस में बेबी सुहाना रवि और भाविना पटेल का मुकाबला शुरू हो चुका है। भाविना टोक्यो पैरालिंपिक में रजत पदक जीत चुकी हैं। 04:02 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: हैमर थ्रो में मंजू बाला फाइनल में पहुंचीं

मंजू बाला ने हैमर थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 59.68 मीटर का थ्रो किया और क्वालीफाइंग राउंड में 11वें स्थान पर रहीं। भारत की दूसरी एथलीट सरिता ने 57.48 मीटर का थ्रो किया और फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं। वो 13वें स्थान पर रहीं, जबकि टॉप 12 एथलीट को फाइनल में जगह मिली। 03:31 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में पीवी सिंधु जीतीं

बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने मालदीव की खिलाड़ी के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की है। सिंधु ने फतिमाह नब्बाह को सीधे सेटों में 21-4, 21-11 से हराया। इसके साथ ही उन्होंने प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। 03:20 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में सिंधु का सामना मालदीव की खिलाड़ी से

बैडमिंटन में भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु का सामना मालदीव की फतिमाह नबहा से हो रहा है। सिंधु ने पहला सेट 21-4 के अंतर से जीत लिया है। 03:12 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: हिमा दास 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में

हिमा दास ने 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 23.42 सेकेंड के समय में अपनी रेस पूरी की और अपनी हीट में पहले स्थान पर रहीं। 02:50 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: हैमर थ्रो में सरिता और मंजू बाला का मुकाबला शुरू

हैमर थ्रो में सरिता और मंजू बाला का मुकाबला शुरू हो चुका है। सरिता ने अपने पहले प्रयास में 57.58 मीटर की दूरी तय की है। वहीं, मंजू का पहला थ्रो 59.68 मीटर का रहा। 12:32 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: छठे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में छठे दिन भारत ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया और कुल पांच पदक हासिल किए। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर बना हुआ है। छठे दिन भारत के प्रदर्शन कैसा रहा जानने के लिए

12:30 PM, 04-AUG-2022

CWG 2022 Live: आज इन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है भारत

एथलेटिक्स
महिला हैमर थ्रो क्वालिफाइंग राउंड – सरिता सिंह, मंजू बाला, दोपहर 2:30 बजे
महिलाओं की 200 मीटर राउंड 1 हीट 2 – हिमा दास, दोपहर 3:03 बजे
पुरुषों की लंबी कूद फाइनल – मुरली श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया, अगस्त 5 रात 12:12 बजे

मुक्केबाजी
अमित पंघाल (48-51 किग्रा से अधिक भारवर्ग) शाम 4:45 बजे
जैस्मीन लैंबोरिया (67-70 किग्रा से अधिक भारवर्ग) शाम 6:15 बजे
सागर अहलावत (92 किग्रा से अधिक भारवर्ग) रात 8 बजे
रोहित टोकस (63.5-67 किग्रा से अधिक भारवर्ग) अगस्त 5 रात 12:30 बजे

जिमनास्टिक
बवलीन कौर – व्यक्तिगत योग्यता सब-डिवीजन 1, शाम 4:30 बजे

हॉकी
पुरुष टीम,भारत बनाम वेल्स, शाम 6:30 बजे

लॉन बॉल
मृदुल बोरगोहेन (पुरुष एकल) शाम 4 बजे

स्क्वैश
सुनयना सारा कुरुविला/अनहत सिंह (महिला युगल) शाम 5:30 बजे
सेंथिलकुमार वलावन/अभय सिंह (पुरुष युगल) शाम 6 बजे
दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल (मिश्रित युगल) शाम 7 बजे
जोशना चिनप्पा/हरपिंदर पाल सिंह संधू (मिश्रित युगल) रात 11 बजे
जोशना चिनप्पा/दीपिका पल्लीकल (महिला युगल) अगस्त 5 रात 12:30 बजे

टेबल टेनिस (शाम 8:30 बजे से)
सानिल शेट्टी/रीथ टेंशन – मिश्रित युगल
साथियान ज्ञानशेखरन/मनिका बत्रा – मिश्रित युगल
अचंता शरथ कमल/श्रीजा अकुला – मिश्रित युगल
रीथ टेनिसन, श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा – महिला एकल
हरमीत देसाई/सानिल शेट्टी और शरथ कमल/साथियान ज्ञानशेखरन

पैरा टेबल टेनिस
भवानी हसमुखभाई पटेल (महिला एकल वर्ग) दोपहर 3:45 बजे
बेबी सहाना रवि (महिला एकल वर्ग) दोपहर 3:45 बजे
सोनलबेन मनुभाई पटेल (महिला एकल वर्ग) शाम 4:20 बजे
राज अरविंदन अलगर (पुरुष एकल वर्ग) शाम 5:30 बजे12:23 PM, 04-AUG-2022