Breaking News

राशिफल 30 मई 2020: जानिए क्या कहता है आपका भाग्य, कैसा बीतेगा आपका दिन

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है, तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आप अपने कामो को लेकर आप सक्रीय रहेंगे | सहकर्मी आपके व्यवहार की तारीफ कर सकते है | परिवार का माहौल आपको सुख देगा | दाम्पत्य जीवन में आपको नयेपन का अहसास होगा, इससे रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आप ताजगी से भरे रहेंगे, जिससे आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी | आर्थिक मामले में आज आपको धनप्राप्ति होने वाली है | कामकाज के मामले में किये गए प्रयास आज सफल होने वाले है | जो जातक प्रेम में है, उन्हें प्रिय से सरप्राइज मिलने वाला है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आप नए विचारो से भरे रहेंगे | किसी नए काम को शुरू करने को लेकर आप विचार कर सकते है | आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा | जो जातक नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे है, उन्हें जल्द ही अच्छा ऑफर मिलने वाला है |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | कामकाज के मामले में सन्तुष्टि भरे नतीजे मिलेंगे | आज परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आप पर आने वाली है | आज ऑफिस में कोई विवाद हो सकता है, आपको उसमे अपनी टांग अड़ाने से बचना चाहिए |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन थोड़ा कमजोर है | हालाँकि दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन आ सकता है | ऑफिस में आज काम सामान्य के मुकाबले अधिक रहेगा, इस वजह से देर हो सकती है | विवाहित जातको के जीवन में तनाव बढ़ सकता है |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | कुछ मामलो में खर्चे अचानक बढ़ने से आप थोड़े चिंतित हो सकते है | हालाँकि आपको धन का प्रबंधन सही से करने की जरूरत है | जो जातक प्रेम में है, उन्हें आज सुखद नतीजे मिलेंगे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन पिछले दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है | ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे | पिताजी आपको किसी काम की जिम्मेदारी दे सकते है | आज आपको कोई सम्पति खरीदने का अच्छा ऑफर मिलने वाला है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | भाग्य का साथ रहने से आपके बिगड़े काम बनेंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे | परिवार का कोई सदस्य आपसे आर्थिक मदद ले सकता है | दाम्पत्य जीवन में आज थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन स्थिति काबू में रहेंगी |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन मिलेजुले प्रभाव का रहेगा | आज के दिन आप कोई बड़ा काम हाथ में ना ले किस्मत साथ नहीं है | व्यापार में आपको हल्की तेजी देखने को मिल सकती है | आज जीवनसाथी आपके दिल की बात जानकर प्रसन्न होगा | आपको कोई उपहार भी मिल सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन ठीक रहेगा | आपका अटका हुआ कोई काम आज किसी मित्र की मदद से पूरा होने वाला है, जिस वजह से आप प्रसन्न रहेंगे | दाम्पत्य जीवन शांतिपूर्ण रहेगा, आपमें एक दूसरे के प्रति समझदारी का विकास होगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आमदनी कम रहेगी, लेकिन खर्चो में वृद्धि की वजह से आप थोड़े चिंतित हो सकते है | आज बच्चे किसी चीज को लेकर जिद कर सकते है | शाम का समय शुभ नहीं है, परिवार में कोई बहस हो सकती है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | कोर्ट कचहरी के मामले में आज आपको राहत मिलने वाली है | स्वास्थ्य को लेकर आज दिन कमजोर है, पेट दर्द या कमजोरी महसूस हो सकती है | आपके दाम्पत्य जीवन में आज पुराना विवाद खड़ा हो सकता है |