Breaking News

राशिफल 14 अप्रैल 2021: ग्रह नक्षत्र दे रहे संकेत, इन राशियों के लिए शुभ रहेगा आज का दिन

मेष
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | नौकरीपेशा जातको के अधिकार क्षेत्र के बढ़ने की सम्भावना है | वैसे खर्चो को लेकर आज सतर्क रहे तो बेहतर है | व्यापारियों को आज उम्मीद से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी | दाम्पत्य जीवन किसी वजह से उठापटक हो सकती है |
वृषभ 
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा | सांसारिक चीजों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा | वैसे आज परिवार के बुजुर्गो से विवाद में ना पड़े | कामकाज को लेकर आपकी मेहनत रंग लाएगी | व्यापारियों को आज नगद की आवश्यकता पड़ सकती है, मित्र से मदद ले सकते है |
मिथुन 
आज आपका दिन फलदायक रहेगा | कोई अटका हुआ काम अचानक से पूरा हो जायेगा | धन के लेनदेन में थोड़ी सतर्कता बेहतर होगी | आज कर्ज से मुक्ति मिलने वाली है | दाम्पत्य जीवन में चल रहा मनमुटाव जीवनसाथी की पहल से दूर होगा | आपका स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा |
कर्क 
आज आपका दिन ठीक बीतेगा | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन खास साबित होगा | कोई पारिवारिक विवाद और अधिक उलझ सकता है, सावधानी से काम लेना होगा | कोई रिश्तेदार लम्बे समय बाद मुलाकात के लिए आ सकता है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
सिंह 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | किसी अनजान शख्स की मदद करके आप अच्छा महसूस करेंगे | मित्र से किसी बात पर बहस हो सकती है, बात को बढ़ने ना दे | रोजगार की तलाश कर रहे जातको को अभी इन्तजार करना होगा | गृहस्थ जीवन में  रिश्ता मजबूत होगा |
कन्या
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरते तो अच्छा है | इस राशि के छात्रों को सफलता के लिए अभी और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है | नौकरीपेशा जातक शाम को सहकर्मी संग थोड़ा समय बीता सकते है | निजी जीवन में सुख रहेगा |
तुला
आज आपका दिन बढ़िया बीतेगा | राजनीति से जुड़े जटाकू के जन समर्थन में वृद्धि होगी | संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज किसी काम में थोड़ा आलस्य बड़ा नुकसान कर सकता है | दाम्पत्य जीवन में संतुलन रहेगा |
वृश्चिक
आज आपका दिन शुभ है | पारिवारिक रिश्तो में सुधार आएगा, आपको अपनी जिम्मेदारी का अहसास होगा | नौकरीपेशा जातको  का कार्यभार बढ़ने वाला है | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | प्रेम जीवन वालो के लिए दिन खास है, वे प्रिय को परिवार से मिलवा सकते है |
धनु 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | व्यापारी जातक जोखिम को स्तर देखकर ही उठाये, अन्यथा नुकसान हो सकता है | ऑफिस में काम अधिक रहने से थकान रहेगी | लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ेगी, इस दौरान अपने सामान की सुरक्षा पर ध्यान दे | सेहत अच्छी रहेगी |
मकर
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | हालाँकि उधार लेनदेन से दूरी बनाकर रखे तो बेहतर है | कोई दोस्त अचानक मिलकर सरप्राइज दे सकता है | ऑफिस में मीटिंग के दौरान आपके सुझाव का स्वागत होगा | जीवनसाथी का साथ मानसिक शांति देगा |
कुम्भ 
आज आपका दिन उत्तम रहेगा | कार्यो को लेकर की जा रही मेहनत रंग लाएगी | व्यापारियों को कड़ी प्रतिस्पर्द्धा का सामना करना पड़ेगा | आप आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखने की कोशिश करे, अन्यथा आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
मीन 
आज आपका दिन मिलेजुले रूप का रहेगा | परिवार की सलाह से कोई संपत्ति खरीद सकते है | आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी | ऑफिस में कोई आपकी चुगली कर सकता है, जिस वजह से थोड़ी परेशानी से सामना होगा | शाम को परिवार संग अच्छा समय बिताएंगे |