Breaking News

राशिफल 1 मई 2020: इन राशियों के लिए शुभ है माह का पहला दिन, जानिए अपनी राशि का हाल…

मनुष्य के जीवन में कई तरह की समस्याएं आती है इन सभी समस्याओ से बचने का तरीका सिर्फ आध्यात्म में छुपा है, आध्यात्म के द्वारा हम आने वाली समस्याओ के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर सकते है और उनसे बचने के लिए पहले ही अपने आप को तैयार कर सकते है, ऐसी स्थिति में हमारी मदद राशिफल कर सकता है, ऐसे में हम आपके लिए आज के राशिफल की जानकारी लाये है तो आइये जानते है कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा |
मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन शुभ रहेगा | परिवार के सदस्यों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा | इस राशि के नौकरीपेशा जातको के स्थानांतरण होने के आसार बढ़ रहे है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा | आज प्रेम जीवन में आपको कोई ख़ुशी मिलने वाली है |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन अच्छा बीतेगा | परिवार के साथ बिताया वक़्त आपको कुछ सिखाएगा | काम में आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है, तभी सफलता प्राप्त कर सकेंगे | दाम्पत्य जीवन में चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए आपको प्रयास करने चाहिए |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आपका दिन शुभ है | व्यापार के मामले में आपको फायदा मिलने वाला है | ऑफिस में आपके विरोधी आपसे दूरी बनाकर रखेंगे | इस राशि के छात्रों को पढाई में ध्यान देने की आवश्यकता है | दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आपका दिन आज ठीक रहेगा | आज आप किसी बात को लेकर अंदरूनी ख़ुशी महसूस करेंगे | आज आपका ध्यान आमदनी में वृद्धि करने पर रहेगा | आज आप काम के मामले में किसी पर निर्भर ना रहे तो अच्छा है | दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन आपके लिए लाभकारी साबित होगा | आज आपको परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलने वाला है | आपको प्रॉपर्टी से कोई बड़ा फायदा होने वाला है | दाम्पत्य जीवन में आप एकदूसरे की अहमियत को समझेंगे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आप आत्मबल से भरे रहेंगे | किसी जरुरी काम में सफल होने की वजह से आप हर्षित महसूस करेंगे | आज के दिन आज व्यर्थ ही किसी से झगड़ा मोल ना ले | आपको परिवार में चल रहे तनाव को दूर करने की जरूरत है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा | आज आप काम में डूबे रहेंगे, जिस वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक व्यस्त रहेंगे | आप परिवार के लिए कोई जरूरत की वस्तु की खरीद कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपके भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा | जिससे आपको कामो में सफलता मिलेगी और समाज में मान सम्मान भी मिलेगा | आज आप घर के काम में मदद कर सकते है | ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी | आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन दोपहर तक ठीक रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद आपको शारीरिक समस्या हो सकती है | परिवार की तरफ से आप पर किसी बात को लेकर दबाव बन सकता है | जो जातक प्रेम जीवन में है, उन्हें आज थोड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज किस्मत आपके साथ रहेगी | आपको कोई बड़ी ख़ुशी मिलने वाली है | आमदनी में हुयी वृद्धि आपकी ख़ुशी को दोगुना कर देगी | नौकरीपेशा जातको को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा | विवाहित जातको के लिए आज का दिन बेहद शुभ है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपका दिन शानदार रहेगा | आपके काम की तारीफ होंगी, नए लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे | आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक शुभ परिवर्तन आने वाला है | आज जीवनसाथी की मदद से आपका तनाव दूर होने वाला है |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन उससे अधिक अनुपात में खर्चे होने वाले है | परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार पड़ सकता है | आप ज्यादा चिंता ना करे, ये स्थिति अधिक समय तक नहीं रहेगी |