Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान – रक्षाबन्धन के दिन महिलाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में दी जायेगी निःशुल्क यात्रा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस संबंध में सचिव श्री अरविन्द सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी किये गये हैं।