Breaking News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील  उत्तराखण्ड बनाने  के लिए संकल्पबद्ध है।