Breaking News

महबूबा मुफ्ती ने तालिबान का किया समर्थन, बोलीं- शरिया कानून के तहत चलाए सरकार

अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार का गठन हो गया है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने तालिबान सरकार का समर्थन किया। पीडीपी प्रमुख ने कहा कि तालिबान अब हकीकत बन चुका है। शरिया कानून के तहत अब सरकार चलाए।

उन्होंने कहा कि तालिबान हकीकत बन चुका है। ऐसे में अगर वह अफगानिस्तान पर शासन करना चाहते हैं तो उन्हें वास्तविक शरिया नियमों का पालन करना चाहिए जिसमें महिलाओं के अधिकार शामिल हैं।

 

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान ने नई सरकार का गठन किया है। जिसमें मुल्ला हसन अखुंद को सरकार का प्रमुख नियुक्त किया गया। जबकि मुल्ला बरादर और अब्दुल सलाम हनाफी को उप प्रधानमंत्री का पद मिला। नई सरकार की कैबिनेट में हक्कानी ग्रुप के 4 कमांडरों को भी जगह मिली। हालांकि तालिबान का असल चेहरा भी सामने आ गया।