Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 13वें दिन चेरथाला से की शुरुआत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के 13वें दिन की शुरुआत अलप्पुझा ज़िले के चेरथाला से की।बता दें कि सचिन पायलट आज सायं 5.30 बजे कोचिन पहुंचेंगे। जहां भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी की डेढ़ सौ दिन चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हो गई है। राहुल गांधी इस भारत जोड़ो यात्रा में लगभग हर समय मौजूद रहेंगे। 3500 किलोमीटर पैदल चलेंगे। इन 117 में राजस्थान के भी 9 नेता शामिल हैं। सीएम गहलोत भी कन्याकुमारी में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो चुके हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र चलने के कारण सीएम गहलोत फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं।

भारत यात्री के रूप में रहने वाले राजस्थान के अन्य लोगों में श्रवण कुमार गुर्जर, झाबर शेरावत, सीताराम लांबा, योगेश कुमार मीना, रूबी खान, वविक भटनागर, जगदीश बिश्नोई और शत्रुघ्नन शर्मा का नाम शामिल है। भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने पर इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य यात्री भी जुड़ सकते हैं।