Breaking News

बड़ी खबर : अभी -अभी इस दिग्गज खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पूरे देश में मचा कोहराम

अफगानिस्तान के क्रिकेटर नजीब तारकई का मंगलवार को निधन हो गया है। एक सड़क दुर्घटना के बाद नजीब लंबे समय से अस्‍पताल में भर्ती थे।  29 वर्षीय तारकई को अस्पताल में कोमा में चले गए थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व मीडिया मैनेजर एम ब्राहिम मोमेंट ने इसकी जानकारी दी है।

शुक्रवार को वह एक कार से उस समय टकरा गया था, जब वह पैदल सड़क पार कर रहा था। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूर्व मीडिया मैनेजर ने 3 अक्टूबर को ट्वीट किया था कि गंभीर चोट के बाद नजीब पिछले 22 घंटों से कोमा में हैं।

यह दुर्घटना जलालाबाद शहर में हुई और उसे अस्पताल में कड़ी निगरानी में रखा गया। इस बीच, एसीबी ने तारकई की मौत पर शोक व्यक्त किया है। क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर बड़े नुकसान पर दुख जताया है।

एसीबी ने ट्वीट किया, “अफगानिस्तान राष्ट्र, जो एसीबी और क्रिकेट से प्यार करता है, अपने आक्रामक सलामी बल्लेबाज की मौत की अपूरणीय क्षति से बहुत दुखी है। वह एक अच्छा इंसान था। हम प्रार्थना करते हैं कि अल्लाह उस पर दया करे।”