Breaking News

बुध ग्रह ने किया राशि परिवर्तन, इन पांच राशियों की किस्‍मत खुलना तय

ज्‍योतिषशास्‍त्र  में बुध ग्रह का बहुत बड़ा महत्‍व माना गया है। कहते हैं कि अगर किसी की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होता है तो उसे तमाम तरह के कष्‍टों का सामना करना पड़ता है, वहीं अगर किसी की कुंडली में यह बलशाली है तो उस व्‍यक्ति को राजा भी बना सकता है। बता दें कि 26 मई को बुध ग्रह ने राशि परिवर्तन किया है। बुध ग्रह ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है। बुध के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। आइए जानते हैं आप पर कैसा रहेगा बुध ग्रह का राशि परिवर्तन का प्रभाव…


मेष राशि  : इस राशि के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल रहेगा। इस राशि के जातकों के आस पास के लोगों से संबंध अच्छे बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता और विकास मिलेगा। मेहनत पर ध्यान दें। व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि : इस गोचर के अवधि काल में इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। लेकिन व्यर्थ खर्च करने से बचें। किसी को उधार देने से बचें। किसी काम में निवेश सोच समझकर करें।

मिथुन राशि : बुध ग्रह के राशि परिवर्तन के दौरान आपके रुके हुए कार्य बनेंगे। कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन संभव है। इस दौरान आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।

कर्क राशि : इस दौरान आपको लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। खर्चों पर खास ध्यान रखें, वरना कर्ज लेने की नौबत तक आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन संभव है।

सिंह राशि : इस दौरान आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए लिहाज से समय उत्तम है।

कन्या राशि : इस दौरान आप कार्यों को उत्साह के साथ करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।

तुला राशि : बुध राशि परिवर्तन के दौरान आपको गलतफहमियों से बचना होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय अच्छा है।

वृश्चिक राशि : इस गोचर के दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बन सकता है। नौकरी में बदलाव भी संभव है। इस समय किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर होगा।

धनु राशि : आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान संचार कौशल में काफी सुधार होगा। भाग्योदय भी हो सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।

मकर राशि : इस दौरान आपको कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय शुभ साबित होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह समय प्रतिकूल है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों की लव लाइफ बेहतर होगी। इस दौरान आप उन्नति भी करेंगे। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

मीन राशि : इस राशि के जातकों को करियर में उन्नति के लिए मेहनत करनी होगी। सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं।