Breaking News

पीएम मोदी का जलवा बरकरार, विश्व के तीसरे सबसे लोकप्रिय नेता मोदी

ट्विटर पर पीएम मोदी की लोकप्रियता में और बढ़ोतरी हो गई है। उनके फॉलोवर्स की संख्या अब छह करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्‍यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं की लिस्‍ट में भी मोदी का नाम शुमार है। वह केवल पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा (12 करोड़ फॉलोवर्स) और वर्तमान राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (8.3 करोड़ फॉलोवर्स) से ही पीछे हैं।

Gates Foundation criticised over award to Indian PM Modi | India ...

बता दें, ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी दुनिया भर के उन टॉप नेताओं में से एक हैं जिन्हें सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। पीएम मोदी ने साल 2009 में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। पीएम मोदी अगस्‍त 2016 में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय बन गए थे। तब उन्‍हें 2.2 करोड़ लोग फॉलो कर रहे थे। 25 अगस्त 2016 को पीएम मोदी ने अमिताभ बच्चन को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया था।

PM Modi to address the nation at 4 pm: What to expect

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ट्विटर पर 2 करोड़ 16 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने मई 2013 में अपना ट्विटर अकाउंट बनाया था। विपक्षी नेता कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के ट्विटर पर 1 करोड़ 52 लाख फॉलोअर्स हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सितंबर-15 से ट्विटर पर सक्रिय हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ पांच लाख है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक करोड़ 99 लाख फॉलोअर्स हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल में वायनाड से सांसद राहुल गांधी के ट्विटर फॉलोअर्स एक करोड़ 52 लाख हैं।