Breaking News

पिता ने की थी तीन शादियां और जब बेटे को हुई तीन लड़कियां तो पत्नी छोड़कर हुआ फरार, ऐसा है मामला

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दुख भरी पारिवारिक रिश्तों के दमन का मामला आया है। यहां एक व्यक्ति ने तीन बेटियां पैदा होने पर अपने परिवार को छोड़कर फरार हो गया है। उसके परिवार में पत्नी के साथ तीन बेटियां और एक बेटा है। बताया जा रहा है कि इस व्यक्ति को पत्नी और बच्चों को घर से छोड़ कर भागे हुए 27 दिन हो गए हैं। पति के घर से भागे जाने के बाद महिला अपने चार बच्चों के साथ किराये के मकान में रह रही है। महिला और उसके बच्चों के लिए जिन्दगी गुजारने और पेट भरने के लिए कुछ भी नहीं है।

महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी और बच्चों को छोड़ कर भागने का मामला मंझपुरवा गांव का है। 32 वर्षीय निशा मौर्या को पति रंजीत मौर्या ने इसे इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसने 3 बेटियों को बारी-बारी से जन्म दे दिया। निशा मौर्या मंझपुरवा सुगरमील पुलिस चैकी जेल थाना कोतवाली नगर के एक किराए के कमरे में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि शहर के पल्हरी थाना कोतवाली नगर निवासी रंजीत मौर्या से 6 साल पहले उनके पिता ने शादी करा दी थी। शादी के बाद वह दोनों साथ रहते थे।

महिला के अनुसार शादी के बाद वो अपने पति के साथ बंकी स्थित मकान में रह रही थी लेकिन आधा मकान बेचकर वो किराए के मकान में रहने लगे। पारिवारिक हालत ठीक नहीं होने की स्थिति में पति हमेशा परेशान रहता था। वह किसी और महिला के करीब आ चुका था। निशा ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसका पति उसे और बच्चों को छोड़कर फरार हो गया है। रंजीत अपने चार बच्चों खुशी (6), बेटा राजा (5), जान्हवी (ढाई साल) और लक्ष्मी (2 महीना) को छोड़कर कहीं चला गया।

पीड़ित महिला का आरोप है उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसलिए सबको छोड़ कर फरार हो गया है। महिला का कहना है कि उसके ससुर ने भी तीन शादी की थी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से मदद की गुहार लगाई है। अब इस पीड़िता को अपना पति और जीवन निर्वाह के लिए साधन की जरूरत है।