Breaking News

दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में आए 2.36 लाख नए मामले, अबतक 6 लाख लोगों की मौत

दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का कोहराम तेजी से जारी है. दुनिया में अबतक 213 देश कोरोना संक्रमण की चपेट में है. पिछले 24 घंटे में 2.36 लाख नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5,468 लोगों की मौत हो गई. कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर नजर रख रही वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में एक करोड़ 41 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 99 हजार के पार पहुंच गई है.

हालांकि ठीक हो रहे मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और अबतक 84 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं. दुनियाभर में अभी भी 51 लाख एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी है.

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें
अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है. यहां अबतक 37.66 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 71 हजार से ज्यादा नए केस आए, जबकि 859 लोगों की मौत हुई. वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है. ब्राजील में संक्रमण के मामले 20 लाख के पार पहुंच चुके हैं, जबकि 77 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

  • अमेरिका:           केस- 3,766,605, मौतें- 141,977
  • ब्राजील:              केस- 2,048,697, मौतें- 77,932
  • भारत:                केस- 1,040,457, मौतें- 26,285
  • रूस:                  केस- 759,203, मौतें- 12,123
  • पेरू:                   केस- 345,537, मौतें- 12,799
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 337,594, मौतें- 4,804
  • चिली:                  केस- 326,539, मौतें- 8,347
  • मैक्सिको:           केस- 324,041, मौतें- 37,574
  • स्पेन:                  केस- 307,335, मौतें- 28,420
  • यूके:                   केस- 293,239, मौतें- 45,233

16 देशों में दो लाख से ज्यादा केस
दुनिया के 16 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इरान, पाकिस्तान, टर्की, साउथ अरब, इटली, जर्मनी भी शामिल है. वहीं बांग्लादेश में भी 1 लाख 99 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि सबसे ज्यादा मौत की लिस्ट में आठवें नंबर पर है.