Breaking News

घर में खिड़कियां बनवाते समय वास्तु की इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र का मनुष्य के जीवन में बेहद विशेष महत्व होता है। वास्तु के नियमों को ध्यान में रखने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के पांच तत्वों-अग्नि, आकाश, वायु, जल और पृथ्वी के बीच संतुलन बनाये रखना बेहद जरूरी होता है। वास्तु से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और इसी से शांति का वातावरण बना रहता है। वास्तु के नियमों को ध्यान में रखने से मनुष्य के किसी कार्य में रुकावट नहीं आती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खिड़कियां होना बहुत जरूरी है। घर की खिड़कियों से ही नेगेटिव एनर्जी बाहर निकलती है और पॉजिटिव एनर्जी भी खिड़कियों के द्वारा घर में प्रवेश करती है।

खिड़कियां बनवाते समय वास्तु के इन नियमों का रखें खास ध्यान-

1.वास्तु के अनुसार घर की पूर्व , पश्चिम और उत्तर दिशा में खिड़कियों का होना लाभकारी माना गया है।
2. खिड़कियां खोलते और बंद करते समय आवाज नहीं आनी चाहिए। इसका प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ता है।
3. खिड़कियां दो पल्ले वाली होनी चाहिए।
4. उत्तर दिशा में खिड़कियां होने से कुबेर देवता की कृपा बनी रहती है।
5. कमरे की एक दीवार पर एक से ज्यादा खिड़की नहीं होनी चाहिए।