Breaking News

कर्नाटक में नाबालिग छात्रा के साथ बस क्लीनर ने किया रेप

9वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने 24 वर्षीय बस क्लीनर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यह मामला बेंगलुरु ग्रामीण जिले के दबसपेट पुलिस स्टेशन की सीमा में दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक 14 साल की लड़की एक प्राइवेट बस से स्कूल जाती थी। लड़की एक सप्ताह पहले घर नहीं लौटी, इसके बाद माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आनंद नाम का आरोपी उसे बेंगलुरु के येलहंका इलाके में एक किराए के मकान में ले गया था। जहां आरोपी ने छात्रा का ब्रेनवॉश करके उसका शोषण किया। पुलिस ने घर पर छापा मारकर लड़की को छुड़ा लिया। जांच से पता चला कि आरोपी को 2021 में बयादरहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा से रिपोर्ट किए गए एक पॉक्सो मामले में जेल में था। आरोपी को पिछले साल रिहा कर दिया गया था।