Breaking News

अय्याशी के अड्डे हैं प्राइवेट जेट्स, इस एयरहोस्टेस ने किया खुलासा तो अमीरों में मची खलबली

दुनिया के अमीर, प्रभावशाली लोग अक्सर निजी विमानों का इस्तेमाल करते हैं। बेशकीमती जेट्स में महल से भी ज्यादा सुविधा होती है। एक एयरहोस्टेस (Air Hostess ) ने इन निजी विमानों ‘महलों’ के पीछे छिपी काली सच्चाई को उजागर कर दिया है। एयरहोस्टेस ने बताया है कि प्राइवेट जेट्स में जिस्म का सौदा भी होता है। कई बार नहीं चाहते हुए भी उन्हें गलत काम का हिस्सा बनता पड़ता है। एयरहोस्टेस रहीं सास्किया स्वान ने एक किताब लिखी है जिसमें सऊदी अरब के प्रिंस, अमेरिकी, ब्रिटिश और जर्मन अरबपतियों के बारे में बताया है। उनके इस पुस्तक के माध्यम से हुए खुलासे के बाद दुनिया मंे हड़कम्प मच गया है।

आठ गुप्त समझौते पर करना पड़ा था दस्तखत
सास्किया स्वान ने अपने दो दशकों के कॅरिअर को शब्दों में पिरोकर ‘सीक्रेट ऑफ ए प्राइवेट फ्लाइट अटेंडडेंट’ (Secret of a Private Flight Attendant)) नाम से पुस्तक प्रकाशित किया है। किताब में उन्होंने कई राज खोले हैं। उन्होंने लिखा है कि एक बार वह विमान में जब अपने बॉस के केबिन में पहुंचीं तो सेक्स करते हुए पाया। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह नजारा नया नहीं था,क्योंकि ऐसा अक्सर हर रोज होता था। सास्किया की नजर में प्राइवेट जेट्स अय्याशी का अड्डा हैं। सास्किया ने छह साल तक कमर्शियल एयरलाइन में काम किया था। इसके बाद वह निजी विमानों के लिए काम करने लगीं। ऐसे विमानों में काम करना बहुत मुश्किल होता है।
सास्किया स्वान ने पुस्तक में लिखा है कि ब्रिटेन के एक प्रधानमंत्री उन्हें बहुत पसंद करते थे। जब वह प्राइवेट जेट में होते थे तो सास्किया से शैंपेन परोसने के लिए कहते थे। सास्किया ने पहली नौकरी रूसी अरबपति के निजी जेट में की थी। नौकरी ज्वाइन करने के लिए उन्हें आठ गुप्त समझौते पर दस्तखत करने पड़े थे जो बताया नहीं जा सकता है। इकतालीस लाख रुपये का सालाना पैकेज मिलने पर सास्किया बेहद खुश थीं लेकिन जब उन्हें यह पता चला कि उनके बॉस को एयरहोस्टेस के साथ हमबिस्तर होना पसंद है तो वह घबरा गईं। निजी विमानों में ऐसा ही होता है।

संबंध बनाने को करते हैं मजबूर
किताब में सास्किया ने बताया कि न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान चेतावनी दी गई अगर उसने अपने बॉस के साथ सेक्स नहीं किया तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। बाॅस के साथ सेक्स करना उसके काम का हिस्सा था। कुछ साल बाद रूसी बॉस की नौकरी छोड़कर सास्किया ने एक सऊदी प्रिंस के साथ काम करना शुरू कर दिया। सास्किया ने बताया कि यहां भी उन्हें वही सब देखने-सुनने को मिला। सास्किया ने बताया कि एक बार तो उन्होंने सऊदी राजकुमार और उनकी गर्लफ्रेंड को हवा में सेक्स करते हुए पकड़ लिया था। सास्किया ने बताया कि विमान के अंदर प्रिंस और उनकी गर्लफ्रेंड के कपड़े पड़े हुए थे और दोनों ही आपत्तिजनक स्थिति में थे। अच्छी बात यह रही कि सऊदी प्रिंस ने उसे देखा नहीं। शायद देखते तो मुष्किल हो जाती।

सास्किया ने सऊदी प्रिंस के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन प्रिंस की हरकतों के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि जेद्दा में फ्लाइट अटेंडेंट को महल के अंदर ही रखा जाता था। शाही परिवार के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर उन्हें काफी पैसा दिया जाता था। ज्ञात हो कि इस दौरान हर महीने सभी लड़कियों की एड्स की जांच की जाती थी। उन्होंने बताया कि इस नौकरी में आने के बाद उन्हें कई महंगे गिफ्ट मिले जो वह सोच भी नहीं सकती थी। सास्किया ने बताया कि जो कुछ उन्होंने खोया उसकी भरपाई नहीं की जा सकती। इस नौकरी के दौरान सास्किया ने कैरिबयिाई देशों से लेकर मालदीव तक की सैर की। इस दौरान प्रतिदिन 450 डॉलर वेतन और 125 डॉलर रहने का खर्च दिया जाता था।